Homeमध्यप्रदेशमाफिया का हमला, 4 गिरफ्तार:रेंजर और डिप्टी रेंजर को बंधक बनाया; डंडों...

माफिया का हमला, 4 गिरफ्तार:रेंजर और डिप्टी रेंजर को बंधक बनाया; डंडों से पीटा, 6 घायल

वन परिक्षेत्र अमझोर के सीधी सर्किल अंतर्गत महादेवा क्षेत्र में सरई की अवैध कटाई रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात तस्करों ने हमला कर दिया। माफियाओं ने रेंजर, डिप्टी रेंजर सहित बीट गार्डों को बंधक बनाकर लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट की। हमले में छह वनकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक महिला है।
अवैध कटाई दिखाने के बहाने टीम को जंगल ले गए : सूचना पर रेंजर तरुणेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर दुर्गा प्रसाद अहिरवार, बीट गार्ड नारायण यादव, राम सजीवन बैगा, पवन माझी और रविंद्र सिंह की टीम मौके पर पहुंची थी। आरोपियों ने टीम को दूसरे स्थान पर अवैध कटाई दिखाने का बहाना बनाकर जंगल ले गए, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें घेरकर बंधक बना लिया। हमले में डिप्टी रेंजर के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। दो दिन पहले भी इसी तरह का हमला : घायल वनकर्मियों ने छिपकर डायल-112 को सूचना दी। इसके बाद ब्यौहारी व जयसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें मुक्त कराकर अस्पताल पहुंचाया। जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दो दिन पहले सोहागपुर क्षेत्र में भी कोल माफियाओं ने टीम पर हमला किया था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here