Homeछत्तीसगढ़सूरजपुर में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप:बाजार से लौट रहे थे,...

सूरजपुर में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप:बाजार से लौट रहे थे, 4 बदमाशों ने बंधक बनाया, खेत में किया दुष्कर्म, अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 4 युवकों ने महिला से गैंगरेप किया है। 27 जून को महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी। शाम को खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। महिला का पति नशे में था। वह इतना नशे में था कि रास्ते में गिर पड़ा। इसका फायदा उठाकर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और महिला को अपने साथ खेत ले गए, जहां पति के सामने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला घटना 27 जून शाम की है। पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। जहां दोनों ने सामान की खरीदारी की। लौटते समय पति ने कोसना (चावल की शराब) पी ली। रात करीब साढ़े 8 बजे रास्ते में मंहगई निवासी ऋतु यादव (30) और उसके तीन साथियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया और पत्नी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सभी आरोपी भी नशे की हालत में थे। जैसे-तैसे महिला अपने पति के साथ देर रात घर पहुंची। वह घटना से सहमी हुई थी। 2 दिनों बाद मामले की जानकारी अन्य लोगों को मिली तो महिला को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फोर्स किया, जिसके बाद पीड़िता ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों में ऋतु यादव (30), रामजी (25), कपील और रामेश्वर शामिल है। सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ (BNS) की धारा 70 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी आदतन बदमाश हैं। मुख्य आरोपी ऋतु यादव है। करीब दो साल पहले वह हथियारबंद लूट के मामले में पकड़ा गया था और काफी समय तक जेल में रहा। 2 दिन पहले ही ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का आरोप भी उस पर लगा था। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… नाबालिग लड़की से रेप, 2 महीने की प्रेग्नेंट: पेट दर्द से हुआ खुलासा; इंस्टा पर दोस्ती कर 2 युवकों ने प्यार में फंसाया था छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 15 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने अलग-अलग समय पर रेप किया है। दोनों को उससे प्यार था। जब वह 2 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद थाने में शिकायत की गई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here