Homeमध्यप्रदेशभोपाल डबल मर्डर, 7 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस:हत्यारों की सूचना...

भोपाल डबल मर्डर, 7 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस:हत्यारों की सूचना देने पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित, हाई-लेवल बैठक में जांच की समीक्षा

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने हत्यारों या हत्या की साजिश से जुड़ी पुख्ता सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। वारदात के सात दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शनिवार को हाई-लेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीपी अखिल पटेल की मौजूदगी में क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और 12 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने अब तक की जांच की समीक्षा की। बैठक में घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा, डिजिटल ट्रांजेक्शन और संदिग्धों से पूछताछ की प्रगति पर चर्चा हुई। सभी एंगल पर मामले की जांच जारी पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि जांच टीम संगठित और व्यवस्थित तरीके से काम कर रही है। मामले के हर संभावित एंगल पर जांच जारी है। फिलहाल जांच में कोई बड़ी लीड नहीं मिली है, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इनपुट के आधार पर टीम लगातार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से संबंधित कोई विश्वसनीय जानकारी हो तो वह पुलिस को उपलब्ध कराए। घर में मिली थी डी कम्पोज्ड बॉडी गौरतलब है कि सुदामा नगर स्थित आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव 28 जून को उनके घर में मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला को दो और पुरुष को एक गोली लगने की पुष्टि हुई थी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। यह खबर भी पढ़ें… 5-7 फीट की दूरी से मारी बुजुर्ग दंपती को गोली भोपाल की सुदामा नगर कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत बारीक और शकुंतला बारीक की जिंदगी जितनी शांत दिखती थी, उतनी ही रहस्यों से भरी हुई भी थी। 26 जून को जब दोनों के शव घर के भीतर सड़ी-गली हालत में मिले तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी खबर यहां पढ़ें… भोपाल में दंपती के सिर में गोली मारकर हत्या भोपाल के ऐशबाग के सुदामा नगर में बुजुर्ग दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने कुछ दूरी से फायरिंग की। दोनों के सिर में गोली लगी, जबकि महिला की कमर के पास भी एक गोली धंसी मिली। शुक्रवार रात बंद कमरे से दोनों के शव खून से सने बरामद हुए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here