Homeमध्यप्रदेशआंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 54 पदों पर भर्ती:ग्वालियर की स्थानीय महिलाओं को मिलेगी...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 54 पदों पर भर्ती:ग्वालियर की स्थानीय महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता, 13 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई

ग्वालियर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया इस बार पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में रिक्त 54 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 39 सहायिकाओं के पद शामिल हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी रिक्त पदों की जानकारी विभागीय वेबसाइट के साथ-साथ संबंधित कार्यालयों में भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि इच्छुक अभ्यर्थियों को समय पर जानकारी मिल सके। 13 जुलाई तक भर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन इन पदों के लिए आवेदन केवल एमपी ऑनलाइन के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक महिला अभ्यर्थी चयन पोर्टल पर जाकर 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 15 जुलाई 2026 तक संशोधन (करेक्शन) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन प्राप्त आवेदन ही मान्य होंगे। किसी भी कार्यालय में जमा किए गए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त पद भर्ती ग्वालियर नगर निगम के विभिन्न वार्डों के साथ-साथ डबरा, मुरार, भितरवार, घाटीगांव जनपद पंचायतों और नगर परिषद मोहना के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों के लिए की जाएगी। शहर में सिंधिया नगर, भीकम नगर, गदाईपुरा, रमटापुरा, महाराजपुरा, शताब्दीपुरम, सैनिक कॉलोनी, भीमनगर, आर्यनगर, रिसालाबाजार, नयापुरा, केदारपुर और फूटी कॉलोनी सहित कई केंद्रों पर कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पद रिक्त हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर भर्ती की जाएगी। स्थानीय महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय पात्र महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नियमानुसार, आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम या शहरी वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहां संबंधित पद रिक्त है। अन्य ग्राम या वार्ड की महिला अभ्यर्थी उस पद के लिए पात्र नहीं होंगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करना और स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। योग्यता और आयु सीमा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, दोनों पदों के लिए 12वीं (हायर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अन्य राज्यों या अशासकीय बोर्ड की अंकसूची तभी मान्य होगी, जब वह माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की समकक्षता सूची में शामिल हो। आवेदिका की आयु 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। आयु प्रमाण के लिए 10वीं कक्षा की अंकसूची अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देय होगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here