Homeमध्यप्रदेशकुएं में गिरा बैल, बचाने उतरे 3 लोगों की मौत:एक की हालत...

कुएं में गिरा बैल, बचाने उतरे 3 लोगों की मौत:एक की हालत गंभीर, सतना रेफर; जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हुए थे

मैहर जिले के खरामसेड़ा गांव स्थित अहिरान टोला में शुक्रवार रात एक कुएं में गिरे बैल को बाहर निकालने के प्रयास में चार ग्रामीण एक-एक कर कुएं में उतरे। भीतर मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण चारों बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ से बचाव अभियान चलाकर चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अमरपाटन से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में बेहोश हुए अमरपाटन थाने के एसआई कैसरी प्रसाद ने बताया कि गांव के एक कुशवाहा परिवार के कुएं में शुक्रवार को एक बैल गिर गया था। बैल को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रात करीब 8:30 बजे गांव के दो युवक रस्सी के सहारे 35 फीट गहरे कुएं में उतरे। कुछ ही देर बाद दोनों की आवाज आना बंद हो गई। उन्हें अचेत होता देख, बचाने के लिए दो अन्य ग्रामीण भी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के कुएं में उतर गए, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से निकाला बाहर काफी देर तक जब कोई हलचल नहीं हुई, तो कुएं के बाहर खड़े ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका में रस्सियों और कांटों की मदद से चारों को बाहर निकाला और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तत्काल अमरपाटन सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, कुएं के भीतर घुटनों तक पानी था और दम घुटने या जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मृतकों के नाम: राहुल यादव, पिता मोतीलाल (उम्र 48 वर्ष) वीरेंद्र यादव, पिता जगदीश प्रसाद (उम्र 42 वर्ष) कृष्णकुमार यादव, पिता रामदास (उम्र 20 वर्ष) गंभीर घायल: रामचंद्र यादव, पिता भानु प्रसाद (उम्र 42 वर्ष)

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here