Homeमध्यप्रदेशबीड़ी लाने से मना किया तो छात्र पर फेंका जूता:छात्रा से अशोभनीय...

बीड़ी लाने से मना किया तो छात्र पर फेंका जूता:छात्रा से अशोभनीय हरकत की; ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बनाकर अफसरों को भेजा

नर्मदापुरम जिले के ग्राम रतिबंदर स्थित प्राइमरी स्कूल में गुरुवार दोपहर एक शिक्षक ने शराब के नशे में छात्र से मारपीट की। आरोपी शिक्षक पर एक छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करने का भी आरोप लगा है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। शिक्षा विभाग के अफसरों की शिकायत पर केसला थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीड़ी लाने से मना करने पर छात्र पर फेंक दिया जूता जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर शिक्षक गोपाल गिरी गोस्वामी नशे की हालत में स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने बच्चों से अपने लिए बीड़ी लाने को कहा। जब बच्चों ने बीड़ी लाने से मना कर दिया, तो शिक्षक ने एक छात्र को बुलाकर उस पर जूता फेंक कर मार दिया। डरे-सहमे छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल जमा हो गए। नशे में धुत शिक्षक का वीडियो बनाकर अफसरों को भेजा ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक इस कदर नशे में था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज दिया। सूचना मिलते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी आशा मौर्य और बीआरसी रत्ना सोनिया मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों को शांत कराया। जिला स्तर से मिले निर्देशों के बाद विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पॉक्सो और बाल संरक्षण की धाराओं में केस केसला थाना प्रभारी राहुल रैकवार ने बताया कि आरोपी शिक्षक गोपाल गिरी गोस्वामी के खिलाफ विभिन्न धाराओं और बाल संरक्षण से संबंधित प्रावधानों (पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करने के आरोपों को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण बोले- रोज शराब पीकर आता था शिक्षक ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त शिक्षक लंबे समय से रोजाना शराब पीकर स्कूल आता था और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करता था। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है कि यदि आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से नहीं हटाया गया, तो वे सीधे सीएम से इसकी शिकायत करेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here