Homeमध्यप्रदेशबेटी के बॉयफ्रेंड पर 30 सेकंड में बरसाए 10 डंडे...VIDEO:दर्द से बचाओ-बचाओ...

बेटी के बॉयफ्रेंड पर 30 सेकंड में बरसाए 10 डंडे…VIDEO:दर्द से बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा; बेहोश होने पर पैर बांधकर सड़क पर घसीटा

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बेटी के नाबालिग बॉयफ्रेंड की उसके पिता ने बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। करीब 30 सेकंड में 10 बार डंडे बरसाए गए। छात्र बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं रुका। बेहोश होने पर पैर बांधकर घसीटा गया। मामला नूराबाद इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर नाबालिग लौट रहा था, तभी उसकी गर्लफ्रेंड के पिता और रिश्तेदारों ने उसे घेर लिया। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में दो आरोपी छात्र की डंडों से बेरहमी से पिटाई करते दिखाई देते हैं। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… रहम की गुहार के बावजूद मारपीट वीडियो में छात्र सड़क पर गिरा हुआ दिखाई देता है। एक आरोपी उस पर लगातार डंडे बरसाता है, जबकि दूसरा उसे पकड़कर घसीटता है। एक बुजुर्ग उसके पैर पकड़कर काबू में रखने की कोशिश करता है। छात्र सिर बचाने की कोशिश करता है, लेकिन पिटाई जारी रहती है। लगातार मारपीट से वह बेहोश हो जाता है। भीड़ देखती रही, बाद में हुआ बीच-बचाव मारपीट के दौरान आसपास लोग और राहगीर मौजूद रहे, लेकिन शुरुआत में किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। करीब 45 सेकंड बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति आगे बढ़ा और घटना रोकने की कोशिश की। छात्र के बेहोश होने के बाद कुछ लोगों ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन एक आरोपी उसे घसीटता रहा। प्रत्यक्षदर्शी बोले- बेहोश होने तक पीटा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र को बीच सड़क डंडों से लगातार पीटा गया। वह रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं रुके। मारपीट से वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह पुलिस जांच में सामने आया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पीड़ित छात्र और आरोपी की नाबालिग बेटी की कोचिंग के दौरान पहचान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। बुधवार, 1 जुलाई को दोनों कोचिंग के बाद साथ चले गए थे। शिकायत के बाद छात्र को पकड़कर पीटा लड़की के परिजनों ने नूराबाद थाने में बेटी के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। करीब चार घंटे बाद दोनों सुमावली क्षेत्र में मिल गए। इसके बाद लड़की के परिजनों ने छात्र को पकड़कर बीच सड़क उसकी पिटाई कर दी। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी ने बताया कि पहले नाबालिग लड़की के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, बाद में वह मिल गई। सुमावली थाना प्रभारी एसआई रवि गुर्जर के मुताबिक, छात्र से मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here