Homeमध्यप्रदेशराजा रघुवंशी मर्डर केस:मेघालय सरकार सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट...

राजा रघुवंशी मर्डर केस:मेघालय सरकार सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची, विपिन ने कहा- कल होगी सुनवाई

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब मेघालय सरकार सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घालय सरकार सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। इस मामले में कल सुनवाई भी हो सकती है। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की उसकी ही पत्नी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग हनीमून पर लेकर जाकर साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शिलॉन्ग पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि सोनम सहित कुछ आरोपी जमानत पर बाहर हैं, जबकि कुछ अभी भी जेल में हैं। सोनम को जमानत मिलने के बाद से राजा रघुवंशी के परिवार में रोष व्याप्त था। वे चाहते हैं कि राजा की हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पिछले दिनों सोनम की जमानत रद्द करने के लिए पुलिस ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से सोनम की जमानत रद्द नहीं हो सकी थी। इसके बाद अब मेघालय सरकार ने सोनम की जमानत रद्द‌ करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। विपिन ने कहा-शुक्रवार को सुनवाई मामले में राजा के भाई विपिन ने पुष्टि करते हुए कहा है कि मेघालय सरकार सोनम की जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। विपिन ने कहा कि मेघालय सरकार भी नहीं चाहती है कि सोनम जैसी लड़की जमानत पर लंबे समय तक बाहर रहे। इसलिए मेघालय सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। ये खबर भी पढ़ें… शादी, साजिश और मर्डर की पूरी स्टोरी तारीख- 24 जनवरी 2025। इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाले प्लायवुड कारोबारी गोविंद रघुवंशी के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली महिला उमा रघुवंशी थीं। उन्होंने कहा, ‘हमने समाज की पत्रिका में आपकी बेटी सोनम की कुंडली देखी है। हमारा बेटा राजा भी मांगलिक है।’ गोविंद बोला, ‘मेरी मां संगीता से बात कीजिए।’ उसने संगीता को मोबाइल दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here