Homeमध्यप्रदेशशिवपुरी में ट्रक पुलिया से टकराया, हेल्पर की मौत:ड्राइवर गंभीर रूप से...

शिवपुरी में ट्रक पुलिया से टकराया, हेल्पर की मौत:ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, केबिन में फंस गए थे दोनों

शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सड़क हादसा हो गया। एनएच-46 पर पाठक होटल के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। हादसे में ट्रक के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक शिवपुरी से ग्वालियर जा रहा था। रात करीब 1 बजे सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-46 स्थित पाठक होटल के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन फंस गए थे दोनों
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक और हेल्पर को बाहर निकाला गया। दोनों को तुरंत शिवपुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने 38 वर्षीय हेल्पर मंगल सिंह राजपूत, निवासी भानपुर जिला मंदसौर, को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक का इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल दुर्घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here