Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला:पति ने किया...

जबलपुर में तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला:पति ने किया दूसरा निकाह, पत्नी पहुंची पुलिस के पास; बोली-पूरा परिवार शामिल है

मध्यप्रदेश के जबलपुर में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। गढ़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने, घर से निकालने और दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता तस्लीम ने पुलिस को बताया कि करीब तीन वर्ष पहले बड़े मदार छल्ला निवासी मोहम्मद शहनवाज से उसका निकाह हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदल गया। वह देर रात घर आने लगा और पूछने पर उसके साथ मारपीट करता था। एक सप्ताह से चल रहा था विवाद महिला का आरोप है कि कुछ महीने पहले उसे पता चला कि उसके पति के किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध हैं। पहले वह कभी-कभार उस महिला के घर जाता था, लेकिन बाद में अक्सर वहीं रहने लगा और कई बार रात भी वहीं बिताने लगा। तस्लीम के अनुसार पिछले एक सप्ताह से दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। पति बार-बार उसे मायके चले जाने के लिए कहता था। विरोध करने पर मारपीट करता था और घर खर्च के लिए पैसे देना भी बंद कर दिया था। महिला का यह भी आरोप है कि पति बच्चों की जिम्मेदारी भी नहीं निभा रहा था। शादी समारोह में दिया तलाक पीड़िता ने बताया कि बुधवार रात एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह के दौरान उसके पति ने सबके सामने तीन बार “तलाक” कहकर उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। महिला का आरोप है कि जिस युवती से उसके पति के संबंध थे, अब उसे अपने घर में रख लिया है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। महिला ने गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति मोहम्मद शहनवाज की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here