Homeमध्यप्रदेश“भास्कर समाधान” का असर… बंद स्ट्रीट लाइट चालू हुई:पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा...

“भास्कर समाधान” का असर… बंद स्ट्रीट लाइट चालू हुई:पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; अपनी कॉलोनी की समस्या यहां पोस्ट करें

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 67 की पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 67 के निवासी देवीलाल सेन ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि खाली जगह पर लोग कचरा डाल रहे थे और मवेशी उसे फैलाकर आसपास के घरों तक पहुंचा रहे थे। बारिश के मौसम में गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ था। शिकायत पोस्ट होते ही मौजूदा पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा ने तुरंत संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर सफाई कराकर पूरे क्षेत्र से कचरा हटवाया गया। इससे आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी से राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान बंद स्ट्रीट लाइट चालू हुई, यूजर ने की पुष्टि राजीव नगर ए सेक्टर निवासी चंदन सैनी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि खंभे की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पडी थी, जिससे रात में अंधेरा रहता था और हादसों का खतरा बना हुआ था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और स्ट्रीट लाइट ठीक कराकर चालू कर दी। इसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी, समाधान का इंतजार करोंद: कचरे के ढेर और बदबू से लोग परेशान वार्ड 78 के करोंद निवासी राशिद खान ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि भारत डेयरी के पास खाली प्लाट पर कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। यहां कचरे का ढेर लगा है, जिससे बदबू फैल रही है और आसपास के लोग परेशान हैं। शिकायतकर्ता ने यहां रोजाना सफाई कराने और कचरा नियमित रूप से उठाने की मांग की है। द्वारका नगर: झुका बिजली का खंभा, हादसे का डर वार्ड 37 के द्वारका नगर निवासी शुभम कुशवाहा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, गली नंबर 5 में कई दिनों से बिजली का खंभा टेढा होकर झुका हुआ है और केबल मकान की छत से टकरा रही है। जिससे बारिश के मौसम में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अरेरा कॉलोनी: पार्क में टूटी स्लाइड और झूले से खतरा वार्ड 48 की अरेरा कॉलोनी निवासी सृष्टि उडके ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जी-1/99 के सामने नगर निगम पार्क में बच्चों के खेलने के लिए मौजूद स्लाइड और झूला पूरी तरहा से टूट चुका है जिसके कारण बच्चें खेल नही पा रहे हैं। इसके साथ ही पार्क में मौजूद लाइट भी सालों से खराब है। न्यू सुभाष नगर: तीन महीने से बंद स्ट्रीट लाइट वार्ड 43 के न्यू सुभाष नगर निवासी सुनील ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट पिछले तीन महीने से बंद है, जिससे पूरी गली में रात के समय अंधेरा रहता है। इस वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here