Homeमध्यप्रदेश“भास्कर समाधान” का असर… जलभराव की समस्या से मिली राहत:पार्षद सीमा सोलंकी...

“भास्कर समाधान” का असर… जलभराव की समस्या से मिली राहत:पार्षद सीमा सोलंकी बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; अपनी कॉलोनी की समस्या यहां पोस्ट करें

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 76 की पार्षद सीमा सोलंकी बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 76 के गोकुल नगर निवासी सुमेध ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि पिछले कई सालों से बारिश का पानी गली में भर जाता है, जिससे मकानों और गाडियों को नुकसान पहुंच रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होते ही मौजूदा पार्षद सीमा सोलंकी ने तुरंत संज्ञान लिया। उनके प्रयासों से जलभराव की समस्या का समाधान कराया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली और शिकायतकर्ता की कई साल पुरानी परेशानी दूर हुई। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अनूप नगर: हेल्थ इंस्पेक्टर ने कराई साफ-सफाई अनूप नगर निवासी मुस्तकीम ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि रोज खाली जगह पर कचरा फेंका जा रहा था, जिससे पूरे मोहल्ले में बदबू फैल रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद असिस्टेंट चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर नदीम खान ने तत्काल संज्ञान लिया और 5 घंटे के भीतर मौके से कचरा हटवाकर सफाई कराई। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी, समाधान का इंतजार गांधी नगर: खुला ड्रेनेज और ओवरफ्लो से हादसे का खतरा वार्ड 15 के गांधी नगर निवासी राजेंद्र गुप्ता ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, कस्तूर नगर में ड्रेनेज का ढक्कन कई दिनों से खुला पडा है। ड्रेनेज चोक होने से पानी ओवरफ्लो होकर गली में भर रहा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। साथ ही रात के समय हादसे की आशंका भी बनी रहती है। शिकायतकर्ता ने जल्द समस्या का निराकरण करने की मांग की है। विजय नगर: दो साल से बंद स्ट्रीट लाइट वार्ड 31 के विजय नगर निवासी संतोष रामचंद्र गुंजाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, पटेल नगर में पिछले दो साल से स्ट्रीट लाइट बंद है। जिससे रात के समय अंधेरा रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। विजय नगर: धंसी सडक से हादसे का खतरा विजय नगर निवासी संजय अग्रवाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर धंसी सड़क की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, कृष्णा डेयरी की गली में आगे सड़क धंस गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायतकर्ता ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। त्रिवेणी कॉलोनी: कचरा और कीचड़ से लोग परेशान त्रिवेणी कॉलोनी निवासी राजू ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि राजमहल कॉलोनी मंदिर परिसर के बाहर हमेशा कचरा पडा रहता है। ड्रेनेज लाइन डालने के बाद पूरे इलाके में मिट्टी और कीचड फैल गया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता ने नियमित सफाई कराने और इलाके को साफ कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here