मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक निजी स्कूल में सांप के रेस्क्यू के दौरान ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। रेस्क्यू के दौरान एक कोबरा ने अपने मुंह से मृत नागिन बाहर उगल दी। इस पूरी घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है। दरअसल, नरवर कस्बे के एक स्कूल परिसर में नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई देने की सूचना मिलने पर सर्पमित्र सलमान पठान मौके पर पहुंचे थे। वहां उन्हें केवल एक कोबरा मिला, जबकि नागिन नजर नहीं आई। जैसे ही उन्होंने कोबरा को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश की, उसने अपने मुंह से मृत नागिन बाहर निकाल दी। देखें तस्वीरें… सर्पमित्र ने कहा- कई बार सांपों के बीच संघर्ष सलमान पठान ने बताया कि कई बार सांपों के बीच संघर्ष होता है। उनका अनुमान है कि संभव है कोबरा और नागिन के बीच भी लड़ाई हुई हो, जिसके बाद कोबरा ने नागिन को निगल लिया हो। हालांकि, इस व्यवहार की स्वतंत्र वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जबकि मृत नागिन को जमीन में दफना दिया गया। सर्पमित्र ने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। ये खबर भी पढ़ें… पचमढ़ी जटाशंकर मंदिर में सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी स्थित प्रसिद्ध जटाशंकर महादेव मंदिर में पिछले सोमवार को एक सांप दिखाई देने से श्रद्धालुओं में हलचल मच गई। करीब दो घंटे बाद पचमढ़ी के सर्प मित्र ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। भक्तों ने इसका वीडियो भी बनाया। पढ़ें पूरी खबर एमपी के जंगलों में लाएंगे किंग कोबरा:2 साल में सांप के काटने से 5 हजार मौत, 231 करोड़ मुआवजा किंग कोबरा सांपों की सबसे जहरीली प्रजाति होती है। अब इसे मध्यप्रदेश के जंगलों में लाने की तैयारी है। इसकी वजह है कि किंग कोबरा दूसरे जहरीले सांपों को खाता है। दरअसल, मप्र में सांप के काटने से हर साल करीब 3 हजार लोगों की मौत हो जाती है। सरकार एक साल में औसतन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुआवजा पीड़ितों को बांटती है। पढ़ें पूरी खबर…
