Homeमध्यप्रदेशसाथ काम करने वाले ने लोहे की रॉड मारी:मऊगंज में युवक की...

साथ काम करने वाले ने लोहे की रॉड मारी:मऊगंज में युवक की बाइक तोड़ी, एडवांस नहीं देने पर किया हमला

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में एडवांस पैसों के विवाद को लेकर एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमलावर ने युवक की मोटरसाइकिल में भी जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में डिहिया के रहने वाले 38 वर्षीय राजेंद्र साकेत ने बताया कि वह पुट्टी-पेंट का काम करता है। उसके साथ काम करने वाले जितेंद्र साकेत ने दो दिन पहले उससे एडवांस पैसे मांगे थे, जिसे राजेंद्र ने देने से मना कर दिया था। इसी रंजिश के चलते शनिवार रात करीब 8 बजे जब राजेंद्र अपनी बाइक से डिहिया चौराहा जा रहा था, तभी घर से कुछ ही दूरी पर आरोपी जितेंद्र साकेत ने उसकी बाइक रोक ली। लोहे की रॉड से सिर पर किया हमला राजेंद्र ने बताया कि आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने उसे लात-घूंसों से भी पीटा। इस मारपीट में राजेंद्र के सिर, दोनों हाथों और दोनों घुटनों में गंभीर चोटें आई हैं। बाइक तोड़ी और जान से मारने की धमकी देकर भागा आरोपी ने मारपीट के साथ-साथ राजेंद्र की मोटरसाइकिल की हेडलाइट, मडगार्ड, टंकी, पीछे की लाइट और साइड मिरर भी तोड़ दिए, जिससे करीब 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित के शोर मचाने पर राजकुमार साकेत, आशा साकेत और शिवा साकेत ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जितेंद्र साकेत जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। पुलिस ने दर्ज किया केस नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मारपीट और अन्य जरूरी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here