Homeमध्यप्रदेशहाथों पर ‘ईशु-तनु’, युवती की पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या:जबलपुर में बॉयफ्रेंड...

हाथों पर ‘ईशु-तनु’, युवती की पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या:जबलपुर में बॉयफ्रेंड ने वैलेंटाइन-डे पर शादी करने के बहाने बुलाया; तीन गिरफ्तार

जबलपुर में सिमरिया-रैगंवा गांव में खेत के पास मिली 18 वर्षीय तनु की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वैलेंटाइन डे की रात घर से निकली युवती की हत्या उसके बॉयफ्रेंड ईशु ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तनु लगातार ईशु पर शादी करने का दबाव बना रही थी। ईशु इसके लिए तैयार नहीं था। शनिवार शाम उसने तनु को फोन कर कहा कि वह शादी के लिए तैयार है। इसके बाद वह उसे बाइक से सिमरिया गांव ले गया, जहां पहले से उसके दोस्त पंकज बरमन, अंकित श्वास और एक अन्य मौजूद थे। सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपियों ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। सुबह खेत के पास मिला खून से सना शव
रविवार सुबह खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने खून से सना शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवती का चेहरा और सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था। शव के पास उसकी व्हाइट चप्पल भी मिली थी। युवती लहंगा और चुन्नी पहने हुई थी। देखिए तस्वीरें सोशल मीडिया फोटो से हुई पहचान
शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजन थाने पहुंचे। कपड़ों के आधार पर शक जताया गया। इसके बाद मरचुरी पहुंचकर माता-पिता ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि तनु का तिलवारा निवासी ईशु से प्रेम संबंध था और दोनों लंबे समय से संपर्क में थे। युवती शादी के इरादे से घर से निकली थी। उसने अपने हाथों पर मेहंदी से ‘ईशु-तनु’ भी लिख रखा था। 50 से ज्यादा CCTV खंगाले, फिर खुली साजिश
पहले पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला। बाद में कॉल डिटेल और तकनीकी जांच के आधार पर ईशु और उसके साथियों पर शक गहराया। पूछताछ में साजिश का खुलासा हुआ। 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने ईशु, पंकज बरमन और अंकित श्वास को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी और इसका मकसद शादी के दबाव से छुटकारा पाना था। गढ़ा थाने के एएसआई पटेल सस्पेंड
जबलपुर के गढ़ा थाने में पदस्थ एएसआई राजेश पटेल को जबलपुर एसएसपी संपत उपाध्याय ने सस्पेंड कर दिया है। जांच के दौरान पाया गया कि युवती ने अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए गढ़ा थाने के चक्कर भी काटे थे। इसके बावजूद उसकी शिकायत को एएसआई ने गंभीरता से नहीं लिया। लिहाजा, इसे एसएसपी ने बड़ी लापरवाही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here