Homeछत्तीसगढ़डैम में 13 घंटे बाद मिला ग्रामीण का शव,2 लापता:सूरजपुर में मछली...

डैम में 13 घंटे बाद मिला ग्रामीण का शव,2 लापता:सूरजपुर में मछली पकड़ते समय हादसा, बैलेंस बिगड़ने से पलटी थी नाव, रेस्क्यू जारी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित बतरा डैम में डूबे 3 ग्रामीणों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। बाकी 2 की तलाश जारी है। सोमवार रात 2 बजे 9 ग्रामीणों से भरी नाव अचानक पलट गई थी। इनमें 6 ग्रामीण तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए थे, जबकि 3 लापता थे। 13 घंटे बाद 1 का शव मिला है। बताया जा रहा है कि डैम में मछली पकड़ना बैन किया गया था, बावजूद इसके सभी लोग चोरी-छिपे रात में जाल बिछाकर मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ। सभी ग्राम राईं, भैयाथान और उचडिह के रहने वाले हैं। घटना करंजी चौकी क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची DDRF (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम अन्य की तलाश में जुटी हुई है। कुछ और तस्वीरें देखिए… 1 का शव मिला, 2 लापता जानकारी के मुताबिक, घटना रात 2 बजे की है। एक नाव पर सवार होकर 9 ग्रामीण मछली पकड़ने निकले थे। अचानक बैलेंस बिगड़ने से नाव पलट गई, जिसके बाद 6 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। 3 ग्रामीण बाहर नहीं निकल सके और पानी में बह गए। अगले दिन सुबह रेस्क्यू के दौरान 1 का शव बरामद किया गया है। अन्य 2 ग्रामीणों की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना रात में ही रिश्तेदारों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इधर, सूचना पर करंजी पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान जारी है। डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध बताया जा रहा है कि बतरा डैम में पहले मछली पालन का ठेका दिया गया था। लीज की अवधि समाप्त होने के बाद डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बावजूद ग्रामीण रात में चोरी-छिपे मछली पकड़ने गए थे। लापता ग्रामीण में शामिल तैर कर बाहर निकलने वाले 6 लोग ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… घोघरा डैम में डूबने से गर्भवती मां-बेटी की मौत: जशपुर में नहाने के दौरान हादसा, बड़ी बेटी ने तैरकर बचाई जान छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार को घोघरा डैम में डूबने से 8 माह की गर्भवती महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। नहाने के दौरान मां-बेटी गहरे पानी में चली गई, जिससे दोनों की जान चली गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here