Homeमध्यप्रदेशपीपल का पेड़ सड़क पर गिरा, 2 घंटे लगा जाम:कटर मशीनों से...

पीपल का पेड़ सड़क पर गिरा, 2 घंटे लगा जाम:कटर मशीनों से काटकर हटाया पेड़, लोग बोले- ऐसे और वक्षों की जांच हो

अजयगढ़-माधौगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। पूरन मिस्त्री की दुकान के पास स्थित एक विशालकाय पुराना पीपल का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि उस समय वहां से कोई गुजर नहीं रहा था, वरना जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। पेड़ इतना बड़ा था कि गिरते ही सड़क पूरी तरह ब्लॉक हो गई। इसकी तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। रास्ते के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। प्रशासन ने शुरू किया काम हादसे की खबर मिलते ही अजयगढ़ पुलिस और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। पेड़ को हटाने के लिए कटर मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। टहनियों को काटकर रास्ता साफ करने का काम तेजी से चल रहा है ताकि ट्रैफिक को फिर से शुरू किया जा सके। पुराने पेड़ों को लेकर बढ़ी चिंता इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के दूसरे पुराने और जर्जर पेड़ों की भी जांच कराई जाए। स्थानीय निवासी रामकुमार का कहना है कि अगर समय रहते इन पेड़ों की छंटाई नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here