Homeछत्तीसगढ़चलती कार का सनरूफ खोलकर युवतियों की मस्ती, VIDEO:बिलासपुर में NH पर...

चलती कार का सनरूफ खोलकर युवतियों की मस्ती, VIDEO:बिलासपुर में NH पर लहराई गाड़ी, रील्स के लिए स्टंटबाजी, नंबर प्लेट से मालिक की तलाश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दो युवतियों ने चलती कार का सनरूफ खोलकर खतरनाक स्टंटबाजी की, जबकि ड्राइवर हाईवे पर तेज रफ्तार कार को लापरवाही से लहराते हुए चलाता रहा। शनिवार तड़के करीब 4 से 4:30 बजे के बीच की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है; हालांकि पुलिस का कहना है कि कार (CG-10-BE-4400) के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। देखिए पहले ये तस्वीरें- चलती कार में खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल वीडियो में दो युवतियां सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ी नजर आ रही हैं और चलती कार में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, ड्राइवर कार को लापरवाही से लहराते हुए चलाता नजर आ रहा है। इस दौरान पीछे चल रहे किसी वाहन सवार ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन में इस तरह का स्टंट मामूली झटके या अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में जानलेवा साबित हो सकता है। चालक का वाहन को बार-बार लहराते हुए चलाना हादसे की आशंका को और बढ़ा रहा था। कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रही स्टंटबाजी पुलिस और यातायात विभाग पिछले कई महीनों से स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। कई लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जा चुका है और कुछ वाहनों को भी जब्त किया गया है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मशहूर होने की चाह में कुछ युवा यातायात नियमों की अनदेखी कर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर की जा रही जांच वहीं, ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने कहा कि इस तरह के मामलों में पुलिस लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इस मामले में भी कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। चलती BMW पर युवती ने किया था डांस बता दें कि इससे पहले भी रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर युवती चलती BMW कार का सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार रसूखदार युवक को पकड़ लिया थी और उसकी कार जब्त कर ली थी। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कोरबा में चलती स्कॉर्पियो में स्कूल स्टूडेंट्स का स्टंट…VIDEO: विंडो से बाहर निकलकर रील्स बनाई, सेल्फी ली, लड़कियों ने दिए पोज, फेयरवेल-पार्टी में पहुंचे थे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूल स्टूडेंट्स 3 स्कॉर्पियो में सवार होकर स्टंट करते नजर आए हैं। चलती कार के विंडो से निकलकर किसी ने रील बनाया, तो कोई सेल्फी लेता नजर आया। इस दौरान लड़कियों ने भी विंडो से बाहर निकलकर पोज दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बालको क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here