Homeछत्तीसगढ़खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 दोस्तों की मौत:सूरजपुर में शादी में...

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 दोस्तों की मौत:सूरजपुर में शादी में जा रहे थे, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी फूंकी, पुलिसकर्मियों को पीटा

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार बाइक सवार 4 दोस्त सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। डायल 112 के पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी में शामिल होने जा रहे थे। तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े मक्का लोड ट्रक से जा टकराई। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बैकोना गांव की है। मृतकों की पहचान रूपचंद पैकरा (20), रविंद्र पैकरा (19) और ओम प्रकाश पैकरा (18) के रूप में हुई है। तीनों बैकोना गांव के रहने वाले थे। वहीं घायल अरमान पैकरा (16) की हालत नाजुक है। घटना शुक्रवार रात 11:30 से 12 के बीच की बताई जा रही है। जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बैकोना से शादी समारोह में शामिल होने खजूरी गांव जा रहे थे। ग्राम पंचायत रामपुर के मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सड़क किनारे हादसे के बाद खड़े मक्का लोड ट्रक से उनकी बाइक पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक पूरी तरह डैमेज हो गई और 3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल अरमान पैकरा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग घटना से नाराज और गुस्साए लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सड़क किनारे खड़े भारी वाहन की सुरक्षा व्यवस्था और पर्याप्त रिफ्लेक्टर्स या साइन बोर्ड नहीं होने की बात भी सामने आ रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। खुशियां मातम में बदली, जांच में जुटी पुलिस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन घरों से बच्चे शादी की खुशियों में शामिल होने निकले थे, वहां कुछ ही घंटों बाद खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। डेढ़ घंटे पहले इसी ट्रक से टकराई थी कार इस हादसे से करीब डेढ़ घंटे पहले, प्रतापपुर-सेमरसोत रोड पर शिवपुर के पास इसी ट्रक और कार के बीच रात करीब 10 बजे टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद कार सवारों और ट्रक ड्राइवर के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर ट्रक ड्राइवर सड़क पर ट्रक को छोड़कर भाग निकला। कार का सिर्फ साइड मिरर टूटा था, जिस कारण कार सवार पुलिस के साथ चर्चा के बाद मौके से चले गए। पुलिस टीम भी वापस लौट गई। इसके बाद 11:30 से 12 के बीच सड़क पर खड़े इसी ट्रक से बाइक सवार युवक टकरा गए। डायल 112 कर्मियों के साथ मारपीट हादसे की सूचना पर डायल-112 की टीम दोबारा मौके पर पहुंची। मौके पर गंभीर रूप से 4 बाइक सवार युवक घायल हालत में पड़े थे। डायल-112 की टीम ने दो घायलों को प्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद दो युवकों को लेने के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान हादसे की सूचना पर बैकोना के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। बैकोना के ग्रामीणों ने गाड़ियों की चेकिंग करने और ट्रक को रोकने के कारण हादसा होने का आरोप लगाकर आरक्षक नीतेश टोप्पो और ड्राइवर से मारपीट कर दी। मारपीट में नीतेश टोप्पो और ड्राइवर को चोटें आई हैं। शिवपुर के ग्रामीणों ने दोनों को बचाया और दोनों घायलों को डायल 112 टीम ने हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिसकर्मियों से मारपीट के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। चेकिंग का आरोप गलत, दर्ज होगी FIR इस मामले में प्रतापपुर SDOP अनूप एक्का ने कहा कि, डायल 112 की टीम हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। वो बिना कोई सूचना के कहीं नहीं जा सकती, उनके एक-एक मिनट का हिसाब होता है। मारपीट मामले में अलग से FIR दर्ज की जा रही है। ………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… खड़ी ट्रक में घुसी कार..3 CRPF जवान समेत 7 मौतें:बस्तर में तैनात थे, घर लौट रहे थे; बालोद में 3 दोस्तों की गई जान छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 CRPF जवानों समेत 7 लोगों की जान चली गई। पहली घटना धमतरी जिले की है। जहां बस्तर में तैनात जवान छुट्टी पर घर लौट रहे थे। 14 फरवरी की सुबह सभी रायपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, तभी धमतरी बायपास में उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here