Homeछत्तीसगढ़रायपुर में देर-रात मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक:अचानक बुलावे पर...

रायपुर में देर-रात मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक:अचानक बुलावे पर कार्यक्रम छोड़कर पहुंचे मंत्री, कांग्रेस बोली- ढाई साल में सरकार फेल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सभी मंत्रियों को रात 9 बजे CM हाउस बुलाया। अचानक मिले बुलावे से कई मंत्री अपने कार्यक्रम रद्द कर रायपुर पहुंचे। बैठक को लेकर मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन इसे केवल राजनीतिक अटकलें बताया गया। जानकारी के अनुसार बैठक में सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की समीक्षा की गई और आगामी ढाई साल की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। कई विभागों से सुझाव लिए गए। साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब, लक्ष्मी राजवाड़े, दयाल दास बघेल सहित कई मंत्री शामिल हुए। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, लखन लाल देवांगन और श्याम बिहारी जायसवाल भी बैठक में पहुंचे। दरअसल, पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी चर्चा चल रही थी। ऐसे में मुख्यमंत्री की इस अचानक बुलाई गई बैठक को लेकर कई तरह के सियासी कयास लगाए जा रहे थे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा इसे हर तीन महीने में होने वाली संगठनात्मक बैठक बताया। इसमें सभी मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों के स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा हुई है। वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि ढाई साल में ही सरकार फेल हो गई है। बीजेपी सरकार में कोई संतुलन नहीं है और सभी विभागों में जमकर भ्रष्टाचार और बंदरबांट चल रही है। कई मंत्री कार्यक्रम छोड़कर रायपुर पहुंचे बताया जा रहा है कि कुछ मंत्री दिनभर अपने प्रभार वाले जिलों और सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त थे, लेकिन देर शाम उन्हें तत्काल रायपुर पहुंचने के निर्देश मिले। निर्देश मिलते ही मंत्री राजेश अग्रवाल सरगुजा से रायपुर पहुंचे। वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एमसीबी में आयोजित कार्यक्रम को बीच में छोड़कर रायपुर पहुंचे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here