Homeमध्यप्रदेशसीएम यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर आज उज्जैन आएंगे:प्रशासनिक संकुल भवन...

सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर आज उज्जैन आएंगे:प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में आयोजित दो बैठक में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास-शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार शाम उज्जैन पहुंचेंगे। दोनों नेता स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित दो महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओंकारेश्वर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर उन्हें विदाई देंगे। इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री खट्टर के साथ इंदौर के कार्यक्रम में शामिल होकर शाम करीब 4:10 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 4:30 बजे उनके उज्जैन पहुंचने की संभावना है। यहां वे कपिला गौशाला सहित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं। शाम 6 बजे प्रशासनिक संकुल भवन में पहली बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की राज्य स्तरीय समीक्षा की जाएगी। इसके बाद पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) की प्रगति की समीक्षा के लिए दूसरी बैठक आयोजित होगी। दोनों बैठकों में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here