Homeछत्तीसगढ़बदमाशों ने ASI के बेटे को बोलेरो से कुचला, VIDEO:कोरबा में रास्ता...

बदमाशों ने ASI के बेटे को बोलेरो से कुचला, VIDEO:कोरबा में रास्ता देने को लेकर हुआ था विवाद, 6 दिन बाद तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रास्ता देने को लेकर हुए झगड़े के बाद बोलेरो सवार लड़कों ने ASI के बेटे को कुचल दिया। घटना के 6 दिन बाद रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान चंद्रमणि रात्रे की मौत हो गई। घटना का CCTV भी सामने आया है। मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। रामनारायण रात्रे यातायात पुलिस में ASI हैं। चंद्रमणि उनका का बेटा था। वह बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा था। साथियों ने बताया कि चंद्रमणि को कुचलने के बाद बोलेरो सवार लड़कों ने उनके साथ भी मारपीट और लूट की थी। साथी गंभीर रुप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग शामिल है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, चंद्रमणि रात्रे (24) जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंतोरा का रहने वाला है। उसके पिता रामनारायण रात्रे ASI है। 7 जून की रात कोरबा शहर के बुधवारी बाइपास मार्ग पर बोलेरो सवार कुछ युवकों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान चंद्रमणि रात्रे अपने दोस्तों के साथ कार में मौजूद था। तभी बोलेरो सवार युवकों से रास्ता देने को लेकर कहासुनी और विवाद हो गया। कार से उतरते ही चढ़ा दी बोलेरो विवाद के दौरान जैसे ही चंद्रमणि कार से नीचे उतरा, तभी बोलेरो ड्राइवर ने स्पीड में गाड़ी उसकी तरफ चढ़ा दी और उसे कुचल दिया। बोलेरो की चपेट में आने से चंद्रमणि गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए। चंद्रमणि के साथी अरविंद राठौर और साहिल निर्मलकर स्कूटी से आरोपियों की बोलेरो का पीछा भी किया। साथियों को भी पीटा, मरा समझ कर फेंक आए हमलावरों ने उसके साथी अरविंद को पकड़ लिया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया था। इसके बाद युवकों ने मिलकर अरविंद की बेरहमी से पिटाई की। हमलावरों ने उसे मरा हुआ समझकर सड़क किनारे फेंक दिया और भाग निकले। नकदी, आईफोन और सोने के जेवर लूटे पीड़ित के घरवालों के मुताबिक, आरोपियों ने अरविंद की जेब से करीब एक लाख रुपए नकद, एक आईफोन, सोने की अंगूठी और गले की सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के 3 दिन बाद कार लावारिस हालत में बरामद हुई थी। हालत गंभीर थी, इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना में घायल हुए चंद्रमणि रात्रे और अरविंद राठौर को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार चंद्रमणि की हालत गंभीर थी, जबकि अरविंद के हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। 6 दिन बाद चंद्रमणि ने रायपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चंद्रमणि की मौत के बाद शहर में भी लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। सामाजिक संगठनों और उनके दोस्तों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। 2 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग है। आरोपी कपिल कुमार सारथी कटघोरा का रहने वाला है। उससे वारदात के कारणों की पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच हत्या, अपहरण और लूट के एंगल से कर रही है। ………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. कोरबा में बोलेरो सवारों ने युवक को कुचला:पीछा करने पर साथी से मारपीट कर लूट, दो युवक गंभीर, पुलिस जांच में जुटी कोरबा शहर में पिछले रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। बुधवारी बाईपास से बलगी मार्ग के बीच हुई इस घटना में एक युवक को बोलेरो से कुचल दिया गया, जबकि उसके साथी का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट और लूटपाट की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here