Homeछत्तीसगढ़जमीन पर कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत, हेड-कॉन्स्टेबल सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं हुआ तो...

जमीन पर कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत, हेड-कॉन्स्टेबल सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं हुआ तो पैसे वापस मांगे; पुलिसकर्मी बोला- नहीं दूंगा, मुझे लाइन अटैच करा दो

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हेड कॉन्स्टेबल पर जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल कह रहा है कि ‘एसपी से शिकायत कर दो, मैं पैसा वापस नहीं करूंगा। मुझे लाइन अटैच करा दो, 10 हजार रुपए मैं दूंगा, तुम कुछ भी करो पैसे वापस नहीं करूंगा’। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिया गया है। पहले देखिए ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल का नाम रमेश त्रिपाठी है, जो पंतोरा चौकी में पदस्थ था। आरोप है कि उसने विकास देवांगन से किसी जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए की मांग की थी। विकास ने पहले 30 हजार रुपए दे दिए थे, जिसके बाद बाकी 10 हजार रुपए की भी मांग की गई। बाद में यह रकम भी आवेदक ने दे दी। पूरी रकम लेने के बाद भी हेड कॉन्स्टेबल जमीन पर कब्जा नहीं दिला पाया। जब विकास देवांगन ने अपने पैसे वापस मांगे, तो रमेश त्रिपाठी ने लौटाने से साफ इनकार करते हुए कहा कि ‘एसपी से शिकायत कर दो, मैं पैसा वापस नहीं करूंगा। मुझे लाइन अटैच करा दो, 10 हजार रुपए मैं दूंगा, तुम कुछ भी करो पैसे वापस नहीं करूंगा’। वायरल वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल तत्कालीन चौकी प्रभारी दिलीप सिंह से बातचीत करते हुए भी नजर आ रहा है। बातचीत के दौरान वह यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘आप लोगों ने जो दीवार तोड़ी थी, उसके लिए पैसे दिए गए थे।’ मामला सामने आने के बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने हेड कॉन्स्टेबल रमेश त्रिपाठी को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच जिम्मेदारी डीएसपी प्रदीप सोरी को सौंपी गई है। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 15000 की रिश्वत लेते जूनियर-इंजीनियर का VIDEO: बोला-सबका कमीशन फिक्स, इसे भी कुछ दीजिए, मीटर लगाने पर घूसखोरी, CE ने सस्पेंड कर नक्सल इलाका भेजा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बिजली कनेक्शन के नाम पर जूनियर इंजीनियर शांतनु वर्धन का 15 हजार रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कह रहा है कि, सबका कमीशन फिक्स है, आप सब जान ही रहे हैं। साथ में एक व्यक्ति है, उसको भी पैसे देने कह रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here