Homeछत्तीसगढ़जमीन में गड़ा खजाना पाने बलि देने की आशंका:बलौदाबाजार में 8 मौतें,...

जमीन में गड़ा खजाना पाने बलि देने की आशंका:बलौदाबाजार में 8 मौतें, कब्र खोदकर निकाली गई लाश; ग्रामीण बोले- शराब में जहर मिलाकर पिलाया

बलौदाबाजार जिले के एक गांव में पिछले कुछ महीनों में 8 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने शराब में जहर मिलाकर इन लोगों को पिलाया, जिससे उनकी मौत हुई है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के खरवे गांव का है। शनिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और जांच के लिए सैंपल लिए। पीड़ित परिवारों की शिकायत के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ग्रामीणों से पूछताछ कर अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी है कि आरोपी रामसाय जायसवाल जमीन में गड़े कथित खजाने (हंडा) को पाने के लिए लोगों की बलि दे रहा था। हालांकि, इस तरह की बातों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक 14 मई को मेहतरू साहू (40) की संदिग्ध मौत हो गई, जिसके बाद रिश्तेदारों ने शव दफना दिया था। इस बीच शराब पीने से एक ग्रामीण की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसकी तबीयत ठीक हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण कसडोल थाना पहुंचे थे। उन्होंने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि फरवरी 2026 से लेकर 14 मई तक गांव के रामसाय जायसवाल ने कई लोगों को शराब पिलाई थी। इसके बाद एक-एक कर 8 लोगों की मौत हो गई। सैंपल जांच के लिए भेजे गए इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम शनिवार को महेतरू की कब्र तक पहुंची। इसके बाद मशीन की मदद से कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया और सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। इन लोगों की हुई मौत ग्रामीणों के मुताबिक मृतकों में बद्री पटेल, बुटालु साहू, छत्तूराम साहू, बुदलू जायसवाल, विनोद साहू, गजानन मांझी, चैतु साहू और महेतरू साहू शामिल हैं। महेतरू को छोड़ बाकियों की उम्र 40 से 50 साल के बीच थी। वहीं, इस मामले में ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बोली- हर पहलू की हो रही जांच SDOP कसडोल कौशल किशोर वासनिक ने बताया कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। ………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भतीजों ने चाचा-चाची को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला: मनमुटाव और झगड़े के बाद डबल मर्डर, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाए छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में परिवार में मनमुटाव में 2 लोगों का मर्डर हुआ है। भाई भतीजों ने मिलकर अपने ही चाचा-चाची को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। जांच में सामने आया है कि भाइयों का आपस में जमता नहीं था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here