Homeछत्तीसगढ़सील पैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा, VIDEO:सक्ती में भड़के लोगों...

सील पैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा, VIDEO:सक्ती में भड़के लोगों ने की जांच की मांग, 10 दिनों में दूसरा मामला

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में देसी शराब दुकान से खरीदी गई सीलपैक शराब की बोतल में कीड़ा मिला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर शराब उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने पैकेजिंग और निगरानी व्यवस्था की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 10 दिनों में यह दूसरा मामला है। इससे पहले बालोद के तांदुला डैम के पास स्थित देसी शराब दुकान से खरीदी गई रोमियो ब्रांड की शराब की बोतल में कांच के टुकड़े मिले थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस मामले में आबकारी अधिकारी ने शिकायत मिलने पर जांच कराने की बात कही है। पहले ये दो तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला दरअसल, डभरा स्थित शासकीय देशी शराब दुकान से गुरुवार को एक व्यक्ति ने प्लेन ब्रांड का पौवा खरीदा था। पीने के लिए जब उसने बोतल खोली, तो उसमें कीड़ा नजर आया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत दुकान के सेल्समैन से की। बाद में इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ बोतल के अंदर कीड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं, मामला सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि सरकारी दुकानों पर बिकने वाली शराब की क्वॉलिटी अच्छी होनी चाहिए और नियमों को कड़ाई से लागू करना चाहिए। ग्राहकों की सुरक्षा और उनका भरोसा बनाए रखने के लिए सामान की नियमित जांच जरूरी है। जांच के बाद ही पूरे फैक्ट्स सामने आएंगे जानकारों के अनुसार, पैक सामानों में गड़बड़ी मिलने के पीछे पैकिंग के दौरान लापरवाही, रख-रखाव में कमी या अन्य तकनीकी कारण हो सकते हैं। हालांकि, केवल वायरल फोटो और वीडियो के आधार पर किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा। संबंधित बोतल की लैब टेस्टिंग और जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। आबकारी विभाग से कार्रवाई की मांग लोगों ने आबकारी विभाग से मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अधिकारी बोले- शिकायत के बाद होगी जांच इस संबंध में प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम को भेजा गया था। जांच के दौरान शराब किसने खरीदी और कहां से खरीदी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। न ही किसी ने इसकी शिकायत हमारे पास की है। वायरल वीडियो में भी शराब की शीशी पर लेबल नहीं दिख रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि शराब किस दुकान से खरीदी गई है। शराब दुकान के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई, लेकिन उसमें भी कुछ पता नहीं चल सका। जिसने वह शराब खरीदी है, यदि वह आकर शिकायत करता है तो मामले की जांच जरूर की जाएगी। फिलहाल शराब की शीशी में कीड़ा मिलने से जुड़े कोई तथ्य नहीं मिले हैं। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सीलबंद शराब बोतल में निकले कांच के टुकड़े, VIDEO: बालोद में देशी दुकान से खरीदा था पौवा, कांग्रेस बोली- पीते तो जान जा सकती थी छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देशी शराब दुकान से खरीदी गई रोमियो ब्रांड की शराब की बोतल में कांच के टुकड़े मिले हैं, जिसका कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वहीं, इस मामले में आबकारी विभाग ने जांच का आश्वसन दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here