Homeछत्तीसगढ़बच्चे की लात-घूंसों से पिटाई, अश्लील हरकतें कराई, VIDEO:दुर्ग में नाबालिगों ने...

बच्चे की लात-घूंसों से पिटाई, अश्लील हरकतें कराई, VIDEO:दुर्ग में नाबालिगों ने कपड़े उतरवाकर डांस कराया, थप्पड़ जड़े, छोड़ने की मिन्नतें करता रहा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुछ नाबालिगों ने मिलकर 7 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। पहले उसे नग्न कराया, फिर डांस करवाया। इसके बाद उससे ही अश्लील हरकतें कराईं। बाद में लात-घूसों और डंडों से उसे जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक यह वीडियो 7 दिन पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नाबालिग गला दबाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि बाकी नाबालिग लात-घूसों और डंडों से उसे मारते नजर आ रहे हैं। पूरी घटना का वीडियो भी उन्होंने ही बनाकर वायरल किया है। मामले में पुलिस ने 6 नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। इस मामले में बाल आयोग भी काउंसिलिंग करेगा। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये 4 तस्वीरें- खेल-खेल से शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक सभी नाबालिग बच्चे एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। बताया जा रहा है कि सुनसान जगह पर यह पूरा मामला खेल-खेल से शुरू हुआ। पहले नाबालिगों ने पीड़ित के कपड़े उतरवाए। इसके बाद उसे डांस करने कहा गया। इस दौरान वे डंडे को प्राइवेट पार्ट पर टच किया। इसके अलावा उससे मास्टरबेट करने को कहा गया। फिर घेरकर एक के बाद एक नाबालिग उसे जमकर पीटने लगे। कोई लात मारता दिखा तो कोई मुक्के चलाता, तो किसी ने चप्पलें जड़ीं तो किसी ने गला दबाने की कोशिश की। इस दौरान वह रोता रहा और छोड़ने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन वे गाली-गलौज करते हुए पीटते रहे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस पूरी घटना का वीडियो नाबालिगों ने खुद बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन मोड पर आई और कार्रवाई करते हुए 6 नाबालिगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी बाल आयोग को दे दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े हर पहलू को बारीकी से देखा जा रहा है। वीडियो में दिख रहे सभी नाबालिग हैं। बाल आयोग करेगा काउंसिलिंग पुलिस के मुताबिक ऐसे मामलों में जिनमें 7 साल से कम की सजा हो, उनमें एफआईआर नहीं होती है। इसमें केवल काउंसिलिंग होगी। इन्हें तत्काल स्पेशल कोर्ट में पेश करना होता है। इसमें मजिस्ट्रेट परिजनों को बुलाकर समझाते हैं और नाबालिगों को भी समझाते हैं। इस मामले में बच्चे को सामान्य चोट लगी है। इस मामले में बाल आयोग भी काउंसिलिंग करेगा। ………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बलौदाबाजार में सुरक्षाकर्मी ने नाबालिग को जमीन पर पटका…VIDEO: सीमेंट प्लांट परिसर में आम खाने गया था बच्चा, चोरी के शक में बेरहमी पिटाई
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्थित सीमेंट प्लांट परिसर में नाबालिग बच्चे के साथ सुरक्षाकर्मी ने मारपीट की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरक्षाकर्मी बच्चे को बार-बार पटकते हुए पीटता दिख रहा है, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here