Homeमध्यप्रदेशमंत्री सारंग-गौर की विधानसभा में घटे 1.52 लाख वोटर्स:भोपाल में 3.80 लाख...

मंत्री सारंग-गौर की विधानसभा में घटे 1.52 लाख वोटर्स:भोपाल में 3.80 लाख नाम हटाए गए; बैरसिया में सबसे कम कटे

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में भोपाल की वोटर संख्या को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। पहले सर्वे और फिर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के बाद वोटर लिस्ट से 3.80 लाख से ज्यादा वोटर कम हो गए हैं। सबसे ज्यादा नाम मंत्री कृष्णा गौर की विधानसभा गोविंदपुरा से 81 हजार कट चुके हैं, जबकि मंत्री विश्वास सारंग की विधानसभा नरेला में यह आंकड़ा 70 हजार के पार है। बता दें, 23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसके बाद 22 जनवरी तक बूथ लेवल ऑफिसर यानी, बीएलओ अपने-अपने बूथ पर बैठें। इस दौरान उन्होंने नए फॉर्म 6, 7 और 8 प्राप्त किए। एसआईआर में जिन मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ में रखा गया कि उन्हें नोटिस जारी किए गए और 50 दिन के अंदर उनका रिकॉर्ड देखा। 14 फरवरी तक ये काम पूरा हो गया। अब फाइनल मतदाता सूची 21 फरवरी को जारी होगी। पहले इतनी थी मतदाता संख्या एसआईआर से पहले 27 अक्टूबर 2025 की स्थिति में भोपाल की मतदाता संख्या 21 लाख 25 हजार 908 थी, जो 14 फरवरी को 17 लाख 45 हजार 552 हो गई है। इस तरह वोटर लिस्ट से 3 लाख 80 हजार 357 मतदाता कम हो जाएंगे। पहले और अब इतने मतदाता… ऐसे समझे भोपाल की 7 विधानसभा की तस्वीर थर्ड जेंडर वोटर भी कम हुए एसआईआर की प्रक्रिया के बाद थर्ड जेंडर वोटर भी कम हुए हैं। पहले कुल 166 थर्ड जेंडर वोटर्स थे, जो अब 72 रह गए हैं। पहले मध्य विधानसभा में कुल 104 वोटर थे। यह आंकड़ा अब 35 पर आ गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here