Homeमध्यप्रदेशरायसेन में डिप्टी रेंजर समेत तीन को गोली मारी:फायरिंग के बाद आरोपी...

रायसेन में डिप्टी रेंजर समेत तीन को गोली मारी:फायरिंग के बाद आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला; नौकरी से निकाले जाने से नाराज था

रायसेन में पूर्व कर्मचारी ने नर्सरी प्रभारी डिप्टी रेंजर सहित तीन लोगों को गोली मार दी। डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा को पीठ में गोली लगी। महिला कर्मचारी सुमन बाई को भी पीठ में गोली लगी, जो शरीर के आर-पार हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी डालचंद नीचे लेट गया, गोली उसके ऊपर से निकल गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पूरन के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पूरन करीब 5 साल पहले नर्सरी में मजदूरी करता था। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उसे हटा दिया गया था। देखिए, 4 तस्वीरें…
एक के बाद एक 5 गोलियां चलाईं
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बयान में डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा ने कहा कि पूरन देसी कट्‌टा लेकर आया था। उसने पांच गोलियां चलाईं। एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि आरोपी ने गोली मारने से पहले डिप्टी रेंजर के पैर छुए, फिर नाराजगी जताते हुए कुछ बातचीत की। इसके बाद फायरिंग कर दी। घटना की जांच की जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here