HomeदेशMP-UP और राजस्थान में तेज गर्मी, तापमान 30°C पार:आज से बारिश के...

MP-UP और राजस्थान में तेज गर्मी, तापमान 30°C पार:आज से बारिश के आसार; उत्तराखंड के गुंजी-आदि कैलाश मोटर मार्ग में पारा माइनस 18°C

देश भर में सर्दी की असर लगभग खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जगहों पर सोमवार को अधिकतम तापमान 30°C के पार चला गया। इन राज्यों में आज से नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम बदलेगा। राजस्थान में आज से बादल छाएंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। यूपी के कुछ हिस्सों में 17 और 18 फरवरी को बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 KMPH की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मध्य प्रदेश में 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड के 5 जिलों में 18 फरवरी से अगले 2 दिन तक बारिश और बर्फबारी का संभावना है। गुंजी-आदि कैलाश मोटर मार्ग में सोमवार को तापमान -18°C रहा। इस हफ्ते राज्यों में मौसम का हाल 18 फरवरी: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली के साथ बारिश का अलर्ट। 21 और 22 फरवरी: तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में नया सिस्टम एक्टिव, आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट नए सिस्टम के एक्टिव होने के चलते मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। 18-19 फरवरी को भी बारिश हो सकती है। फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट, बाड़मेर में दिन का तापमान 34.3°C रहा राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, अजमेर संभाग के साथ जोधपुर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। आज 13 जिलों में अलर्ट है। जयपुर सहित कई जिलों मंगलवार सुबह से तेज हवा चल रही है, और घने बादल छाए हुए हैं। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर 18 फरवरी को रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: पंजाब-चंडीगढ़ में आज से दो दिन बारिश का अलर्ट, अधिकतम तापमान 31°C पहुंचा पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदल जाएगा। दो दिन बारिश, आंधी और तूफान चलने संबंधी येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। वहीं, अब दिन में ठंड बिल्कुल खत्म हो गई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.6°C की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य से 4.8°C अधिक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 31°C फिरोजपुर में दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here