Homeमध्यप्रदेशमैहर शहर में केक-मिठाई और नमकीन के सैंपल लिए:फास्ट फूड दुकान पर...

मैहर शहर में केक-मिठाई और नमकीन के सैंपल लिए:फास्ट फूड दुकान पर गंदगी मिलने पर नोटिस दिया, खाद्य विभाग की कार्रवाई

मैहर जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को अमरपाटन क्षेत्र में विशेष जांच और सैंपलिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई की दुकानों, केक फैक्ट्रियों और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया गया, जहां से खाने-पीने की चीजों के सैंपल लिए गए। गंदगी और जरूरी दस्तावेज न मिलने पर कुछ दुकानों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इस अभियान के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की मदद से खाने के सामान की शुरुआती जांच भी की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर ने दुकानदारों को साफ-सफाई और नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।
मिठाइयों और मसालों के लिए सैंपल निरीक्षण के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए, जिन्हें पूरी जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मां लक्ष्मी बीकानेर मिष्ठान भंडार से लड्डू, मावा बर्फी, मिल्क केक, बेकरी बिस्कुट और खोया नमकीन। श्री बीकानेर मिष्ठान भंडार से मोतीचूर लड्डू, बेसन लड्डू, इलायची बर्फी, बादाम बर्फी और सादी बर्फी। आराध्या स्वीट्स से बेसन लड्डू, नमकीन और बिस्कुट। द केक फैक्ट्री से केक। कृष्णा फास्ट फूड से अरहर दाल, चाउमीन, चिली सॉस, कॉन्टिनेंटल सॉस और सांभर मसाला। लापरवाही मिलने पर कृष्णा फास्ट फूड को नोटिस जांच के दौरान कृष्णा फास्ट फूड में साफ-सफाई के इंतजाम ठीक नहीं मिले। इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत जरूरी कागजात भी मौके पर उपलब्ध नहीं थे। इस पर विभाग ने संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और तय समय में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर ने साफ किया कि अगर समय रहते कमियों को दूर नहीं किया गया, तो नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य मकसद लोगों को शुद्ध व सुरक्षित खाना उपलब्ध कराना और दुकानों पर स्वच्छता बनाए रखना है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here