Homeमध्यप्रदेशलेडी सुपरवाइजर ने मरीज को पीटा, थप्पड़ जड़े; VIDEO:मंदसौर जिला अस्पताल में...

लेडी सुपरवाइजर ने मरीज को पीटा, थप्पड़ जड़े; VIDEO:मंदसौर जिला अस्पताल में बेटे के लिए खाना लेकर आई मां को रोकने पर विवाद

मध्यप्रदेश के मंदसौर में जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लेडी सुरक्षा सुपरवाइजर ने मरीज को थप्पड़ जड़े। विवाद उस समय शुरू हुआ, जब मरीज की मां बेटे के लिए खाना लेकर अस्पताल पहुंची थीं। उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। घटना मंगलवार सुबह की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला सुपरवाइजर मरीज के साथ हाथापाई करती और उस पर हाथ उठाती नजर आ रही हैं। वीडियो में मरीज और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई भी दिखाई दे रही है। देखें तस्वीरें… सुरक्षाकर्मियों ने मां को गेट पर रोका नरसिंह पिता चैनराम राठौर सोमवार शाम से तबीयत खराब होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को उनकी मां पानीबाई उनके लिए घर से भोजन लेकर अस्पताल पहुंचीं। आरोप है कि मुख्य प्रवेश द्वार पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर पानीबाई ने अपने बेटे की पत्नी सीताबाई को फोन कर बुलाया। सीताबाई के पहुंचने के बाद सुरक्षाकर्मियों और परिजनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद की सूचना पर वार्ड से गेट पर पहुंचा मरीज गेट पर विवाद की जानकारी मिलने के बाद भर्ती मरीज नरसिंह भी वार्ड से निकलकर अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंच गया। यहां बहस और तेज हो गई। इसी दौरान अस्पताल की महिला सुरक्षा सुपरवाइजर प्राची भी मौके पर पहुंचीं। विवाद बढ़ने पर मरीज और सुपरवाइजर के बीच हाथापाई हो गई। VIDEO बनाने लगा तो बढ़ गया विवाद मरीज नरसिंह का आरोप है कि उसकी मां को अस्पताल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। सूचना मिलने पर उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंची थी। जब वह वहां पहुंचकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बाद में मारपीट की गई। सुपरवाइजर ने कुछ भी कहने से इनकार किया मामले में महिला सुरक्षा सुपरवाइजर प्राची से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। घटना के बाद मामला सिटी कोतवाली थाने पहुंच गया। उप निरीक्षक संदीप मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच के बाद तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here