Homeमध्यप्रदेशMP में कल न्यायालीन कार्य से अलग रहेंगे अधिवक्ता:शिवपुरी के वकील की...

MP में कल न्यायालीन कार्य से अलग रहेंगे अधिवक्ता:शिवपुरी के वकील की हत्या के विरोध में नहीं करेंगे पैरवी; एडवोकेट्स पोटेक्शन एक्ट की करेंगे मांग

शिवपुरी में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने निंदा की है। स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने 16 फरवरी को न्यायालयीन कार्य से विरत (पैरवी से अलग रहने) का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखते हुए निवेदन किया है कि लिस्टेड प्रकरणों को अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में खारिज न किया जाए। साथ ही कोई भी विपरीत आदेश पारित न किए जाएँ। सोमवार को लिस्टेड मामलों को अगले दिनांक को नॉट रीच किया जाए। स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश का कहना है कि लगातार वकीलों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर प्रदेश के अधिवक्ता अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। यह अत्यंत चिंता का विषय है। लंबे समय से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए शासन से एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है। इसके बावजूद अभी तक शासन ने कोई भी प्रयास नहीं किए हैं। अधिवक्ताओं पर हो रहे लगातार हमले स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश के कार्यकारी सचिव नीलेश जैन ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि अधिवक्ताओं पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिसमें डबरा के अधिवक्ता चंद्रभान सिंह मीना एवं अन्य जिलों के अधिवक्ता भी शामिल हैं। यहाँ तक कि अब अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े हमला कर हत्या की जा रही है। बार ने राज्य सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा गया है कि 15 फरवरी को मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद की विशेष सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की हत्या के विरोध में प्रदेश भर के अधिवक्ता 16 फरवरी को न्यायालयीन कार्य से अलग रहेंगे। इस दौरान एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट अतिशीघ्र लागू किए जाने की मांग की जाएगी। कलेक्टर और तहसीलदार को ज्ञापन देंगे प्रदेश के हर जिले में अधिवक्ता संघ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किए जाने के संबंध में पत्र लिखकर जिला स्तर पर कलेक्टर एवं तहसील स्तर पर तहसीलदार को इस संबंध में ज्ञापन देंगे। प्रतिवाद दिवस पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि मिले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी शिवपुरी में हुई घटना की निंदा की है। बार के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन ने चीफ जस्टिस के नाम पत्र लिखते हुए कहा है कि शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना के परिवार को राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए। आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए और हत्यारों पर कठोर कार्रवाई की जाए। अध्यक्ष धन्य कुमार जैन ने कहा कि शिवपुरी के अधिवक्ता संजय सक्सेना की 14 फरवरी को मोटरसाइकिल से कोर्ट जाते समय यूनिफॉर्म में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। इसी कारण मध्यप्रदेश हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ जबलपुर, जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर एवं हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जबलपुर ने संयुक्त बैठक कर सर्वसम्मति से सोमवार 16 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। यह खबर भी पढ़ें… शूटर का शॉर्ट एनकाउंटर; वकील हत्याकांड का आरोपी था मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में वकील संजय कुमार सक्सेना (57) की गोली मारकर हत्या करने वाले 3 शूटर को पुलिस ने अरेस्ट किया है। गिरफ्तारी के दौरान सुबह-सुबह एक शूटर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। शूटर ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पूरी खबर यहां पढ़ें… वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या शिवपुरी जिले में शनिवार को दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना (57) रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात करैरा कस्बे की है। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here