“मुझे चाकू से मत मारो… तुम कहोगे तो मैं खुद फांसी लगा लूंगी…”
“तू नहीं मरेगी… दम है तो लगा ले फांसी, मैं फंदा लगा देता हूं…” यह शब्द हैं उस 8 साल के मासूम बच्चे के, जिसने अपनी मां नेहा सिंह की मौत से पहले घर में जो कुछ देखा, वही अब पुलिस को बता रहा है। जबलपुर के आधारताल में सामने आए इस दर्दनाक घटनाक्रम में पहले पत्नी नेहा की मौत हुई, फिर पति मयंक ने भी जीसीएफ खंडहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब दोनों की मौत के बाद उनका बेटा गहरे सदमे में है। बच्चे ने पुलिस को बताया कि 3 जून की रात मम्मी-पापा के बीच फिर विवाद हुआ था। मयंक ने गुस्से में चाकू उठा लिया था। इस पर नेहा ने कहा कि वह खुद ही जान दे देगी। बच्चे के मुताबिक मयंक ने कमरे में फंदा लगाया। जब उसकी मां टेबल पर खड़ी होकर फंदा गले में डाल रही थी, तभी पिता ने टेबल को धक्का दे दिया। मां फंदे पर लटक गई। कुछ देर बाद मयंक ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता कहता रहा-मम्मी आराम कर रही हैं मासूम ने पुलिस को बताया कि रातभर उसकी मां का शव घर में ही पड़ा रहा। जब उसने पूछा तो पिता ने कहा कि “मम्मी आराम कर रही हैं।” इसके बाद वह बेटे को लेकर दूसरे कमरे में जाकर सो गया। अगले दिन मयंक बेटे को स्कूटी से अपनी बहन के घर छोड़ आया। पुलिस जांच में सामने आया है कि नेहा सिंह के पहले पति की मौत हो चुकी थी। वर्ष 2024 में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात कटनी निवासी मयंक से हुई थी। दोनों ने परिवार की सहमति से शादी की और आधारताल में किराए के मकान में रहने लगे। नेहा अपने पहले पति से हुए 8 वर्षीय बेटे के साथ मयंक के साथ रह रही थी। स्पा सेंटर में छापे के दौरान मिली थी नेहा जनवरी 2025 में विजय नगर स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस छापे के दौरान नेहा वहां मिली थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद लगातार बढ़ने लगा। मयंक नहीं चाहता था कि नेहा स्पा सेंटर में काम करे, लेकिन वह काम करती रही। अप्रैल 2025 में वह इंदौर चली गई थी और वहीं काम करने लगी थी। हालांकि हर 15-20 दिन में बेटे से मिलने जबलपुर जरूर आती थी और परिवार की आर्थिक मदद भी करती थी। 3 जून को दोनों को बीच बढ़ा था विवाद 30 मई को नेहा फिर जबलपुर आई थी। 3 जून की रात दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मौत तक पहुंच गया। घटना के बाद मयंक ने दो दिन तक बेटे को अपने साथ रखा। 5 जून को वह बेटे को बहन के घर छोड़कर निकला और जीसीएफ खंडहर पहुंच गया। वहां उसने पहले एक सुसाइड नोट लिखा। सुरक्षा गार्ड की नजर पड़ने पर वह वहां से भाग गया, लेकिन बाइक और सुसाइड नोट वहीं छोड़ गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। दीवार में कील गाड़कर बनाया था फंदा शनिवार को उसी खंडहर में उसका शव फंदे पर लटका मिला। उसने दीवार में कील गाड़कर तार का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में मयंक ने लिखा कि उसने अपनी पत्नी नेहा की हत्या कर दी, जिसका उसे दुख है। उसने सास और साली पर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए हैं। पत्नी के खिलाफ लिखा आवेदन भी मिला रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलहनी ने बताया कि मयंक की बॉडी फंदे में लटकी हुई मिली थी और पास में ही एक सुसाइड नोट के अलावा पत्नी के खिलाफ लिखा गया आवेदन भी मिला है। यह आवेदन वह पुलिस को देने वाला था। ये खबर भी पढ़ें.. बेटे के सामने पत्नी को मारकर फंदे पर लटकाया मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने 8 वर्षीय सौतेले बेटे के सामने पत्नी की हत्या कर दी। और शव को फंदे पर लटका दिया। मासूम करीब तीन दिन तक मां के शव के साथ घर में डरा-सहमा रहा। इसके बाद आरोपी पति ने घर से करीब 6 किलोमीटर दूर एक खाली क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी खबर पढ़ें
