Homeछत्तीसगढ़GATE परीक्षा देने आए 3 परीक्षार्थी संग 3 साल्वर गिरफ्तार:ब्लू-टूथ जूते में...

GATE परीक्षा देने आए 3 परीक्षार्थी संग 3 साल्वर गिरफ्तार:ब्लू-टूथ जूते में छिपाकर पहुंचे सेंटर,बाहर साल्वर कर रहे थे मदद,एक पेपर के दो-लाख लिए

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने GATE परीक्षा में नकल कराने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के सदस्य हरियाणा से रहने वाले हैं। गिरोह परीक्षार्थियों से दो लाख रुपए लेकर हाईटेक तरीके से नकल कराता था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया है। आरोपियों के नाम सुमित सहवाग, नरेंद्र कुमार और बंटी कुमार हैं। इनमें दो आरोपी बीटेक हैं। आरोपी हरियाणा के दर्शन सहवाग, लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की, अमर को नकल करवाने आए थे। पुलिस ने आरोपियों से ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल, नकल प्रकरण और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। अब पढ़ें किस तरह से पकड़ाए आरोपी सरोना स्थित निजी कॉलेज में शनिवार 14 जनवरी को GATE की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में हरियाणा के दर्शन सहवाग, लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की, अमर का सेंटर था। तीनों बीटेक पास कर चुके हैं और एमटेक के लिए GATE परीक्षा दे रहे थे। इनमें दो परीक्षार्थी जॉब भी कर रहे हैं। तीनों परीक्षार्थी GATE एग्जाम में क्वालीफाई कर जाए, इसलिए इन्होंने हरियाणा में नकल करवाने वाले सिंडिकेट से मदद मांगी। नकल सिंडिकेट के सरगना ने यू-ट्यूबर नरेंद्र कुमार, इंजीनियर सुमित सहवाग, अमर को कैंडिडेट्स के साथ भेजा। दर्शन सहवाग, लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की, अमर परीक्षा देने सेंटर के अंदर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें स्मॉल ब्लू टूथ ईयर डिवाइस दिया। ब्लू टूथ डिवाइस को जूते में छिपाकर एग्जाम सेंटर पहुंचे तीनों परीक्षार्थी ब्लू टूथ ईयर डिवाइस को जूते में छिपाकर एग्जाम सेंटर के अंदर दाखिल हुए। परीक्षा हाल के अंदर तय समय पर आरोपियों ने डिवाइस को शुरू किया, तो सेंटर के बाहर बैठे नरेंद्र कुमार, सुमित सहवाग, बंटी मोबाइल की मदद से जवाब देने लगे। सेंटर में मौजूद केंद्र प्रभारियों को सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की हरकत पर संदेह हुआ, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस केंद्र प्रभारी की सूचना पर आरोपियों की तलाश की तकनीकी जांच के आधार पर पकड़ा। परीक्षा देने पहुंचे छात्र और नकल पहुंचाने वाले सिंडिकेट के सभी सदस्यों को पुलिस ने मामले में आरोपी बनाया है। आरोपियों से पुलिस ने ये सब बरामद किया
– 3 नग ब्लूटूथ ईयर डिवाइस (सूक्ष्म/छिपाने योग्य)
– 4 नग ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
– ⁠8 नग मोबाइल फोन
– 3 नग सिम कार्ड
– अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
– नकल कराने से संबंधित सामग्री अब पढ़ें पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा रायपुर पश्चिम क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने हरियाणा के कुछ लोगों का नाम बताया है। केस में आगे की जांच जारी है। सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here