Homeदेशखान सर के कोचिंग पर अटैक; गार्ड का सिर फोड़ा:फायरिंग की बात...

खान सर के कोचिंग पर अटैक; गार्ड का सिर फोड़ा:फायरिंग की बात से पलटे टीचर, बोले- आज पढ़ाई नहीं होगी; कोचिंग के बाहर जुटे छात्र

पटना में खान सर के कोचिंग पर हुए हमले के बाद बुधवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग पहुंचे, लेकिन उन्होंने क्लास लेने से मना कर दिया। खान सर ने छात्रों से कहा, “आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी।” इसके बाद छात्र “खान सर जिंदाबाद” के नारे लगाने लगे। खान सर से गोली चलने पर सवाल किया गया तो वो सवाल टालते रहे। खान सर ने छात्रों से अपील की- सड़क खाली कर दीजिए। उन्होंने कहा, ‘हम यहां किसी हमले के लिए तैयार नहीं थे। मारपीट करने के लिए नहीं बैठे थे। गार्ड का सिर फोड़ दिया गया।’ उन्होंने कहा, ‘जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त ज्यादातर गार्ड्स की ड्यूटी खत्म हो जाती है। सबसे पहली प्राथमिकता गार्ड को बचाने की है। उसे काफी बेरहमी से पीटा गया है। वो PMCH में भर्ती है। पता नहीं उन लोगों का निशाना कौन था। खान सर ने आगे कहा, ‘हम लोगों की कोशिश रहती है कि गरीब से गरीब बच्चों को पढ़ाया जाए, इससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। सरकार और पुलिस अलर्ट है। रात 2 बजे तक सभी अफसर यहां मौजूद थे। पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे।’ स्टूडेंट की मांग- खान सर को सुरक्षा मिले वहीं, खान सर के स्टूडेंट्स की मांग है कि, जबतक खान सर को सुरक्षा नहीं मिलेगी वो कोचिंग के बाहर से नहीं हटेंगे। दरअसल, मंगलवार रात खान सर के कोचिंग संस्थान ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ था। इस हमले में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, गार्ड का सिर फोड़ दिया गया है। सिर में चोट लगने के बाद उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद खान सर मौके पर पहुंचे और पहले 8 से 10 राउंड फायरिंग होने का दावा किया था। हालांकि बाद में वे अपने बयान से पलट गए और कहा- माहौल इतना तनावपूर्ण था कि मुझे कुछ समझ नहीं आया। खान सर की ओर से दर्ज कराई गई FIR में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं किया गया है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है। कोचिंग से आई कुछ तस्वीरें देखिए… DSP बोले- फायरिंग नहीं हुई है, तोड़फोड़ की गई टाउन DSP राजेश रंजन ने भी बताया, फायरिंग नहीं हुई है। फुटेज में इस तरीके का अभी कुछ भी नहीं मिला है। मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। 10 से 12 की संख्या में आरोपी पैदल ही आए थे। इस फुटेज में दूसरे संस्थान के गार्ड वगैरह दिखे हैं। दरअसल, बिहार पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट 27 मई को जारी हुआ था। खान सर के स्टाफ का दावा है कि उनके संस्थान से सबसे अधिक छात्र सफल हुए। इसी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए 31 मई को ‘बिहार पुलिस सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया था। कोचिंग के स्टॉफ ने कहा कि, परिसर में लगे बड़े-बड़े बैनर और गेट प्रतिद्वंद्वी निजी कोचिंग को खटक रहे थे। इसी रंजिश में मंगलवार रात जब स्टाफ जाने की तैयारी में थे, तभी भीड़ ने हमला बोल दिया। हमले के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए… SSP बोले- CCTV खंगाल रहे, एक्शन लेंगे पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया, कुछ स्टूडेंट्स ने कोचिंग में मारपीट की है। पोस्टर भी फाड़े हैं। गार्ड को चोट आई है। CCTV से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जो भी इस घटना में शामिल होगा। उस पर एक्शन लिया जाएगा। अब खान सर के बारे में जानिए पटना में GS रिसर्च सेंटर चलाते हैं खान सर खान सर का यूट्यूब चैनल पर एक मिनियन फॉलोअर्स हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सरल भाषा में विषयों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। ———————– ये खबर भी पढ़ें खान सर के यहां एडमिशन कराया, स्कूटी दिलाई’: BPSC टीचर का पति बोला- पत्नी और बॉयफ्रेंड दार्जलिंग में 2 दिन साथ रहे बिहार के वैशाली की 28 साल की BPSC टीचर गुंजन कुमारी अपने पति और तलाक की वजह से पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। गुंजन के पति अमन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पत्नी की ब्यूटीशियन फ्रेंड से मेरा कोई रिश्ता नहीं है।अमन ने दावा किया है कि उन्होंने अदालत में बैंक स्टेटमेंट, कॉल हिस्ट्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रूव दिए हैं। उनका कहना है कि पत्नी ने जो आरोप लगाए हैं वो गलत है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here