Homeदेशपलवल में रहस्यमयी बीमारी से 15 दिन से 12 मौत:5 स्कूली बच्चे...

पलवल में रहस्यमयी बीमारी से 15 दिन से 12 मौत:5 स्कूली बच्चे भी शामिल, हर घर में बीमार; ग्रामीण बोले- जाने किसकी नजर लग गई

हरियाणा के पलवल जिले के गांव छायंसा के लोग इन दिनों काफी दहशत में है। यहां 15 दिन में 12 रहस्यमयी मौत हो चुकी हैं। मरने वालों में 5 स्कूली बच्चे भी हैं। ग्रामीणों की माने तो उनकी समझ नहीं आ रहा है कि मौतें किस वजह से हो रही है। ग्रामीण कहते है कि कुछ दिन पहले दो तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी थी, फिर अचानक तीनों की मौत हो गई। इसके बाद मौतों का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह थमता नहीं दिख रहा है। गांव के हर घर में मरीज है, जिनमें से कुछ की तबीयत ज्यादा नाजुक है। तीमारदार सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी हास्पिटल्स के चक्कर काट-काट कर थक चुके है, लेकिन उनके बीमार परिजनों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि, लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल लिया है। मगर, हालात अभी भी काबू में नहीं है। दैनिक भास्कर एप की टीम शनिवार को गांव छायंसा पहुंची तो यहां हर घर में मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे गांव की स्क्रीनिंग और ब्लड सैंपल जुटाने में जुटी थी। कहना था कि ज्यादातर बुखार, खांसी, बदन दर्द और उल्टी जैसे लक्षण मिल रहे हैं। जितनी भी मौत हुईं, उन सभी में यही लक्षण थे। गांव छायंसा में क्या इन इन मौतों का राज, क्या कहते है ग्रामीण, सरकार की ओर से अब तक क्या कदम उठाए गए और स्वास्थ्य विभाग की जांच में क्या मिला? ऐसे ही सवालों का जवाब जाने के लिए पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट… गांव भायंसा में क्या हालात और क्यों सहमे हैं लोग… जानिए वे सात केस, जिनमें स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की… स्वास्थ्य विभाग ने अब तक क्या-क्या कदम उठाए, 4 पॉइंट्स… संक्रमण फैलने के कारणों का नहीं खुलासा
पलवल CMO डॉ सत्येंद्र वशिष्ठ ने कहा कि अभी तक इस संक्रमण के इतनी तेजी के साथ फैलने के कारणों को लेकर सटीक कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी पूरी तरह से पता नहीं चला है कि गांव में ये किस कारण ये फैल रहा है। उनकी टीमें इसको लेकर काम कर रही हैं। छायंसा में 5 हजार आबादी, कई घर टैंकर का पानी पी रहे
उधर, गांव छायंसा के सरपंच मोहम्मद इस्लाम ने दैनिक भास्कर एप को बताया कि गांव की आबादी करीब 5 हजार है। गांव मुस्लिम बाहुल्य है। गांव में पानी के तीन जगहों से सप्लाई होती है। गांव के कुछ घरों में सरकारी पानी की सप्लाई है।
घरों में लोगों ने जमीन के अंदर कुंडे बना रखे हैं। जिनमें एक साथ पानी भरने के लिए गांव घर्रोट से पानी के टैंकर मंगाए जाते हैं। कुछ लोग हथीन शहर से आरओ प्लांट का पानी पीने के लिए मंगाते हैं। लगातार हो रही मौतों के कारण गांव में अजीब सा डर पैदा हो गया है। क्या है हेपेटाइटिस, इन्फोग्राफिक्स में जानिए… —————— ये खबर भी पढ़ें…
रेवाड़ी में 9 दिन में एक परिवार में 3 मौतें:पहले बीमारी से भतीजी-मां की मौत, अब युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान रेवाड़ी में नागल पठानी स्टेशन के पास एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान गांव मुरलीपुर निवासी 23 वर्षीय अतर सिंह के रूप में हुई है। अतर सिंह के परिवार में पिछले 9 दिन में तीन मौत हो चुकी है। (पूरी खबर पढ़ें)

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here