Homeमध्यप्रदेशबालाघाट में महाशिवरात्रि पूर्व संध्या पर भोलेनाथ की बारात निकली:शिव-पार्वती मिलन; लांजी...

बालाघाट में महाशिवरात्रि पूर्व संध्या पर भोलेनाथ की बारात निकली:शिव-पार्वती मिलन; लांजी में कल कोटेश्वर महोत्सव; कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुति

बालाघाट में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव बारात निकाली गई। शहर के भटेरा से शुरू हुई यह यात्रा प्रमुख रास्तों से होती हुई कालीपाठ मंदिर पहुंची। वहां माता पार्वती की डोली और भगवान शिव का मिलन हुआ, जिसके बाद शोभायात्रा शंकरघाट के लिए आगे बढ़ी। पिछले 24 सालों से महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर यह आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी शिवभक्तों ने भगवान शंकर, माता पार्वती और अन्य देवी-देवताओं की सजीव झांकियां सजाईं। बारात में श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते हुए उत्साह के साथ शामिल हुए। रविवार को महाशिवरात्रि पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा शुरू होगी और महामृत्युंजय घाट पर मेला लगेगा। लांजी में सजेगा ‘कोटेश्वर महोत्सव’ लांजी स्थित कोटेश्वर धाम में इस बार मध्य प्रदेश शासन का संस्कृति विभाग विशेष ‘कोटेश्वर महोत्सव’ का आयोजन करा है। रविवार शाम 6:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में शिव भक्ति पर आधारित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुतियां महोत्सव में कला और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। छतरपुर के रामसिंह राय लोक गायन पेश करेंगे। भोपाल की विधिका मिष्ठी नृत्य नाटिका के जरिए शिव कथा को मंच पर जीवंत करेंगी। जबलपुर के ईशान मिनोचा और उनकी टीम भक्ति भजनों से शाम का समापन करेंगे। प्रशासन ने इस बड़े आयोजन के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बारात में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे- देखें तस्वीरें-

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here