Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में शराब-चिकन पार्टी के बाद महिला से गैंगरेप, मर्डर:विरोध करने पर...

जबलपुर में शराब-चिकन पार्टी के बाद महिला से गैंगरेप, मर्डर:विरोध करने पर दो दोस्तों ने गला दबा दिया, पकड़ने के डर से एक ने जहर पी लिया

जबलपुर में 30 वर्षीय महिला के साथ पहले दो परिचितों ने शराब और चिकन पार्टी की। फिर उसके साथ गैंगरेप किया। जब महिला ने इसका विरोध कर परिजनों को बताने की धमकी दी तो आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसका बैग जला दिया। मामला पनागर थाना क्षेत्र का है। एक महीने पहले हुए मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने पकड़े जाने के डर से कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के मुताबिक, 12 जनवरी की सुबह को सूचना मिली थी कि ग्राम मुड़िया नहर के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर जांच शुरू की तो पता चला कि महिला कुंडम की रहने वाली थी, जो पति और बच्चों के साथ पनागर के पोल्ट्री फार्म में काम करती थी और वहीं रहती थी। दोपहर 4 बजे बाजार गई, रात 8 बजे तक नहीं लौटी टीआई के मुताबिक, 10 जनवरी की शाम करीब 4 बजे महिला अकेली पनागर बाजार गई थी, रात 8 बजे तक वापस नहीं लौटी तो पति ने गांव में रहने वाले सास, ससुर को जानकारी दी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में पता किया, पर कोई जानकारी नहीं मिली। 12 जनवरी को सुबह पुलिस को पता चला कि महिला का शव मुड़िया नहर के पास मिला है, जिसकी शिनाख्त गायब हुई महिला के रूप में हुई। अर्धनग्न हालत में मिला शव, गले की हड्डी टूटी हुई थी महिला अर्धनग्न हालत में थी। उसका शव मुड़िया नहर के अंदर पड़ा हुआ था। इधर पाेस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत से पहले महिला ने शराब पी थी। गले की हड्डी टूटने के कारण उसकी मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू की। शोर मचाने पर की जबरदस्ती, धमकी के बाद हत्या पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि अंतिम बार महिला मुकेश सिंह के साथ देखी गई थी। पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि मोनू, जो महिला का साथी था, उसके कहने पर वह उसे पंप हाउस स्थित अपने कमरे में ले गया था। वहां तीनों ने शराब और चिकन पार्टी की। इसके बाद मोनू ने महिला के साथ रेप किया। बाद में जब मुकेश ने भी रेप करने की कोशिश की तो महिला शोर मचाने लगी। इस पर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। महिला ने कहा कि वह घर जाकर परिवार वालों को दोनों के नाम बता देगी। इतना सुनते ही मुकेश और मोनू ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और घर से करीब 200 मीटर दूर नहर में शव फेंक दिया। पुलिस के डर से दोनों ने मिलकर महिला का बैग, साड़ी और चप्पल जला दिए। पुलिस को आता देख घबरा गया, कीटनाशक पी लिया टीआई के मुताबिक, मुकेश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दूसरे आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्को की तलाश में जुट गई। 12 फरवरी की रात उसे पकड़कर थाने लाया गया, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस तुरंत उसे पनागर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां उसने बताया कि पुलिस को घर की ओर आते देख पकड़े जाने के डर से उसने घर में रखी खेत में चारा नष्ट करने वाली कीटनाशक दवा पी ली थी। आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्को को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए उसे एडमिट रखा गया है। ……………………… यह खबर भी पढ़ें… पड़ोसी ने कुरकुरे और बेर खिलाने के बहाने बुलाया; खंडहर स्कूल में रेप के बाद मार डाला हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 13 फरवरी को खंडहर पड़े सरकारी स्कूल में मिली साढ़े 5 साल के मासूम के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में पड़ोस में रहने वाले आरोपी भूरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की थी। एसपी शशांक ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में इस अंधे कत्ल का खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर दतिया गैंगरेप केस में दोषियों को राहत नहीं: हाईकोर्ट ने बरकरार रखी उम्रकैद, कहा- बलात्कार आत्मा पर हमला ग्वालियर हाईकोर्ट ने 2013 के दतिया गैंगरेप केस में दोषियों की सजा कम करने की अपील खारिज कर दी। स्विस महिला पर्यटक से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद को बरकरार रखते हुए कोर्ट ने कहा कि बलात्कार केवल शरीर नहीं, आत्मा पर हमला है और ऐसे जघन्य अपराध में नरमी नहीं बरती जा सकती। आरोपियों की दया याचिका भी खारिज कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here