यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार देर रात 2 बजे गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। ASP के मुताबिक, 6 लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। स्टेट रिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) रेस्क्यू में जुटी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंधी-बारिश से स्लैब गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर में 70-80 की स्पीड में आंधी चली। हादसा शहर से 25 किमी दूर ललपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त ज्यादातर मजदूर सो रहे थे। इसलिए उन्हें भागने का मौका नहीं मिला और मलबे में दब गए। तस्वीरें देखिए- पुल हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
