Homeमध्यप्रदेशसतना में बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव:हत्या के बाद आत्महत्या...

सतना में बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव:हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका; फंदे पर किसान, बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश

सतना जिले के तिवनी गांव में एक दंपति के शव उनके ही घर के अंदर बंद कमरे में मिले हैं। 45 वर्षीय किसान रामनिवास कोरी का शव फंदे पर मिला, जबकि उनकी 43 वर्षीय पत्नी शकुंतला की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। बुधवार सुबह 9 बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कमरे में दोनों के शव बरामद हुए, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में न तो खून मिला है और न ही मृतका के शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस आशंका जता रही है कि पति ने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य, पूछताछ जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से एफएसएल (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। फोरेंसिक टीम मौके से जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित कर रही है। पुलिस इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह जानने के लिए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से सघन पूछताछ कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here