Homeदेशट्विशा डेथ केस; सास गिरिबाला के घर पहुंची CBI:CDR सुरक्षित रखने पर...

ट्विशा डेथ केस; सास गिरिबाला के घर पहुंची CBI:CDR सुरक्षित रखने पर SIT का कोर्ट में जवाब, DCP बोले- फंदे वाली बेल्ट की फोरेंसिक जांच जारी

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भोपाल जिला कोर्ट में दायर अलग-अलग आवेदनों पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ट्विशा के परिवार की ओर से दायर CDR सुरक्षित रखने की अर्जी पर SIT ने अपना जवाब कोर्ट में पेश किया। मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट को बताया कि घटना से जुड़े मोबाइल नंबरों की सीडीआर और टावर लोकेशन सुरक्षित रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पत्र भेजे गए हैं। यह जवाब ट्विशा के परिजनों द्वारा दायर आवेदन पर पेश किया गया, जिसमें दावा किया गया था कि मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने 46 नंबरों पर कॉल किए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि इनमें कुछ नंबर न्यायिक अधिकारियों और जांच एजेंसियों से जुड़े लोगों के भी थे। 12 से 20 मई तक की CDR सुरक्षित रखने के लिए कंपनियों को भेजे पत्र SIT ने आकांक्षा कुमार की कोर्ट में बताया कि 12 से 20 मई तक की पूरी CDR सुरक्षित रखने के लिए संबंधित सिम कंपनियों को पत्र भेज दिए गए हैं। कंपनियों से जानकारी मिलते ही उसे केस डायरी का हिस्सा बनाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल, ट्विशा के परिवार की ओर से वकील अंकुर पांडे ने CDR सुरक्षित रखने के लिए आवेदन दिया था। वहीं, गिरिबाला सिंह की ओर से CCTV फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर एप्लीकेशन दायर की गई है। इस आवेदन पर भी आज सुनवाई तय है। इस बीच, मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद CBI की टीम मंगलवार को सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। सोमवार रात CBI ने गिरिबाला और समर्थ के खिलाफ FIR दर्ज की थी। FIR में दहेज में पैसों की मांग किए जाने की बात भी शामिल है। भोपाल पुलिस की ओर से अब तक कोर्ट में कोई अलग प्रतिवेदन पेश नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि केस CBI को ट्रांसफर होने के बाद आगे की कार्रवाई अब केंद्रीय एजेंसी के जरिए की जाएगी CBI की रिटायर्ड जज गिरिबाला से पूछताछ सीबीआई ने मंगलवार को जांच तेज करते हुए कई अहम लोगों के बयान दर्ज किए हैं। दोपहर में सीबीआई टीम ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से पूछताछ कर उनका बयान लिया। इसके बाद टीम 3 ईएमई सेंटर पहुंची, जहां ट्विशा के परिजनों से मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। वहीं, सीबीआई की दूसरी टीम पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के कार्यालय पहुंची और उनसे मुलाकात कर केस की विस्तृत जानकारी मांगी। जांच एजेंसी ने एसआईटी से मामले की केस डायरी भी तलब की। प्रारंभिक जांच में डायरी अधूरी पाए जाने पर सीबीआई ने उसे पूरा कर सौंपने के निर्देश दिए हैं। देर रात एसआईटी ने आवश्यक जानकारी जोड़कर पूरी केस डायरी सीबीआई को सौंप दी। मामले में सीबीआई की कार्रवाई के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिस बेल्ट से फांसी लगाने की बात कही, वह FSL के पास उधर, ट्विशा के जिस जिमनास्टिक बेल्ट से कथित तौर पर फांसी लगाने का दावा किया जा रहा है, वह बेल्ट दोनों बार पोस्टमॉर्टम करने वाली मेडिकल टीम को नहीं दिखाई जा सकी। इसे लेकर सवाल उठे तो डीसीपी विकास कुमार शहवाल ने कहा- उस बेल्ट को पुलिस ने जब्त कर लिया था। पहले पोस्टमॉर्टम के बाद बेल्ट डॉक्टर को परीक्षण के लिए सौंपा गया था। परीक्षण के बाद एसआईटी ने इसे सुरक्षित रख लिया था। बेल्ट को 7 दिन पहले सागर की फोरेंसिक लैब भेजा गया था। दिल्ली एम्स की मांग के बाद भोपाल पुलिस ने एफएसएल और साइबर सेल को इस बारे में पत्र लिखा है। सीबीआई ने FIR को दोबारा दर्ज कराया सीबीआई की टीम सोमवार को भोपाल पहुंची। एजेंसी ने कटारा हिल्स थाने में पहले दर्ज FIR को री-रजिस्टर कर ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस जांच में 20 लाख रुपए अतिरिक्त मांगने की बात सामने आई थी। इसी आधार पर सीबीआई ने दहेज मृत्यु का मामला दर्ज किया है। इसी बीच, एसआईटी की ओर से पति और मुख्य आरोपी समर्थ सिंह से पूछताछ में नए खुलासे सामने आए। पुलिस को बताया- ट्विशा गर्भपात के बाद तनाव में थी सोमवार शाम करीब 7:30 बजे SIT की टीम समर्थ सिंह के बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित घर पहुंची। यहां समर्थ और गिरिबाला सिंह से करीब ढाई घंटे पूछताछ हुई। टीम ने मौके पर स्पॉट वेरिफिकेशन भी कराया। समर्थ ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि ट्विशा गर्भपात के बाद “तनाव” में थी। उसने यह दावा भी दोहराया कि शादी के दौरान उसने और उसके परिवार ने ट्विशा को 7 लाख रुपए दिए थे। मंगलवार को भी सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के आवास पहुंची है। टीम फिलहाल, गिरिबाला के घर से निकलकर मिलिट्री एरिया में ट्विशा के परिजन से बातचीत करने निकली है। पुलिस तक सूचना देर से पहुंची, इसकी भी जांच होगी ट्विशा ने 12 मई की रात 10:20 बजे कथित रूप से फांसी लगाई थी। एम्स से 13 मई की सुबह 5 बजे मामला दर्ज कराया गया। सीबीआई इस बात की जांच करेगी कि पुलिस तक सूचना देरी से क्यों पहुंचाई गई। सीबीआई मामला नोट करने वाले डॉक्टर से भी पूछताछ करेगी। ट्विशा के परिजन आरोप लगा रहे थे कि केस को प्रभावित करने की नीयत से गिरिबाला सिंह और उनके बेटे ने समय पर पुलिस को सूचना नहीं दी। समर्थ अस्पताल में ट्विशा की मौत की पुष्टि के बाद घर लौट आया था। ट्विशा के परिजन का आरोप था कि इस दौरान समर्थ ने साक्ष्यों को प्रभावित किया। परिजन ने आशंका जताई थी कि क्रिमिनल लॉयर होने के कारण उसने क्राइम सीन पर हेरफेर किया। इस बात की पुष्टि सीबीआई की एफआईआर में भी हुई है। पुलिस को सूचना देने में अतिरिक्त देरी की गई थी। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में कल सुनवाई हुई सुप्रीम कोर्ट ने खुद नोटिस लेते हुए सोमवार को इस केस की सुनवाई की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मीडिया पीड़ित या दूसरे परिवार के बयानों के पीछे न भागे और मामले को कानून के मुताबिक आगे बढ़ने दिया जाए। हम न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल उठने से दुखी हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आरोप लगाया था कि ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह जांच में बाधा डाल रही हैं। वहीं, हाईकोर्ट ने आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया। यह नोटिस राज्य सरकार और ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा की याचिका पर जारी हुआ। पिटीशन में ट्रायल कोर्ट से मिली गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत का विरोध किया गया है। सोमवार को सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा कि गिरिबाला जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। वहीं, गिरिबाला के वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा- ‘यह कहना गलत है कि हम जांच में सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। हमें पिटीशन के दस्तावेज नहीं मिले, इसलिए जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए।’ मौत के 12 दिन बाद दोबारा पोस्टमॉर्टम 24 मई को भोपाल एम्स में दिल्ली एम्स की टीम ने ट्विशा की डेड बॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शाम को मौत के 12 दिन बाद ट्विशा का भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। भाई मेजर हर्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी। 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… एक्ट्रेस ट्विशा केस- CBI ने पति-सास पर दर्ज की FIR:रिटायर्ड जज को हाईकोर्ट का नोटिस; MP सरकार बोली- वे जांच में मदद नहीं कर रहीं एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार:भाई ने भोपाल में मुखाग्नि दी, दिल्ली AIIMS की टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया शादी में रिश्तेदारों ने कहा था-घर की जज ट्विशा होगी:सोशल मीडिया पर सामने आया वेडिंग ट्रेलर, समर्थ से मजाक करती दिखीं ट्विशा ने तेलुगु-शॉर्ट फिल्में की, मल्टीनेशनल एड भी शूट किए:मिस पुणे बनने से डेथ तक; जानिए कैसी थी ट्विशा शर्मा की ग्लैमरस लाइफ भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ने लगाई फांसी:आखिरी कॉल मेजर भाई को, बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here