Homeमध्यप्रदेशइंदौर में बैंक अफसर बनकर ठग ने किया कॉल:कहा- आपकी कार का...

इंदौर में बैंक अफसर बनकर ठग ने किया कॉल:कहा- आपकी कार का आरटीओ चालान आया है, डेबिट कार्ड से करना होगा भुगतान

इंदौर की साइबर सेल पुलिस ने एक महिला की पूर्व में की गई शिकायत के मामले में एमआईजी थाने में सोमवार को फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी ने डेबिट कार्ड के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एमआईजी पुलिस ने 48 वर्षीय रश्मि अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात मोबाइल कॉलर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने साइबर सेल में शिकायत कर बताया था कि 21 मई 2025 को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया। खुद को बताया बैंक का अधिकारी कॉल करने वाले ने खुद को बीओआई बैंक का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनकी कार का आरटीओ चालान आया है, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड से करना होगा। इसके बाद आरोपी ने डेबिट कार्ड नंबर पूछना शुरू किया। इस पर रश्मि ने कहा कि वह कई सालों से डेबिट कार्ड का उपयोग नहीं कर रही हैं और उन्हें उसका नंबर भी याद नहीं है। इसके बाद आरोपी ने कार्ड की जानकारी चेक करने की बात कहकर मोबाइल को दो मिनट तक होल्ड पर रखने के लिए कहा। कुछ देर बाद फोन कट गया। बैलेंस चेक किया तो 84 हजार गायब रात में बैलेंस चेक करने पर खाते से 84 हजार रुपए से अधिक की राशि कट चुकी थी। अगले दिन जब वह बैंक में पासबुक एंट्री कराने पहुंचीं तो खाते में सिर्फ 49 रुपए शेष मिले। खाते की डिटेल निकलवाने पर पता चला कि अकाउंट से चार से अधिक ट्रांजैक्शन के जरिए अलग-अलग ऐप के माध्यम से रुपए निकाले गए हैं। इसके बाद उनके अकाउंट से जुड़ा वॉट्सऐप भी डिलीट हो गया। मामले में पीड़िता ने तुरंत राज्य साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here