Homeमध्यप्रदेशपंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे 11 हजार KM की रथयात्रा:बोले-हिंदू एकता से 'घर...

पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे 11 हजार KM की रथयात्रा:बोले-हिंदू एकता से ‘घर वापसी’ अभियान चलाएंगे; बागेश्वर धाम में आज मेंहदी और संगीत

खजुराहो के पास बागेश्वर धाम में सातवां सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव भव्य स्तर पर जारी है। शुक्रवार को 301 बेटियों की हल्दी रस्म हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने बागेश्वर धाम पहुंचकर मंडप का पूजन किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भी हल्दी लगाई। दैनिक भास्कर से बातचीत में बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता और ‘घर वापसी’ अभियान को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। पंडित ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। आज बागेश्वर धाम में मेंहदी और संगीत कार्यक्रम बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में आज शनिवार को मेंहदी और संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा। दुल्हनों को मेहंदी लगाने के लिए जयपुर और स्थानीय जिले की टीमें मौजूद रहेंगी। वहीं, संगीत समारोह में फिल्मी कलाकार मनोज तिवारी प्रस्तुति देंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शामिल होंगे। शनिवार को ही एक लाख लोगों के भोजन प्रसादी की व्यवस्था है। इसमें सब्जी, पूड़ी, खिचड़ी, खीर, मिठाई, अचार, सलाद, रोटी, दाल और चावल परोसे जाएंगे। सवाल-जबाब में समझिए पंडित शास्त्री ने क्या कहा- प्रश्न 1- सीएम मोहन यादव ने 3000 बेटियों के विवाह की बात कही हैं? उत्तर- धीरेंद्र शास्त्री ने जबाब देते हुए कहा देखिए जब होता हैं तो देखते हैं, हम तो प्रसन्नता के साथ साधुवाद दे रहे हैं। समाज हमें जो देता हैं, उससे ही हम गरीब बेटियों का विवाह चयन प्रक्रिया से बागेश्वर धाम में करवाते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त कर बोले हमारे सीएम ने 3000 बेटियों की विवाह कराने का भरोसा दिखाया है तो समाज की सहभागिता से ही होगा ये भी संपन्न कराया जाएगा। प्रश्न 2: ‘सामाजिक समरसता भोज’ में बुंदेली भोजन पर आपका क्या कहना है? उत्तर- धीरेंद्र शास्त्री ने कहा “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई।” यह संदेश बागेश्वर धाम से पूरे भारत में जा रहा है। हम इतना ही कहना चाहेंगे कि केवल बातों से नहीं, मंदिरों में संतों के माध्यम से हिंदू एकता संभव है। प्रश्न 3: संगीत और मेहंदी कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल होंगे? उत्तर- उन्होंने बताया कि गुजरात और इंदौर की टीमें कार्यक्रम में शामिल हैं। इसके साथ ही भजन गायक मनोज तिवारी और अनुराधा पौडवाल जैसे कलाकार भी उत्सव में प्रस्तुति दे रहे हैं। रोजाना अलग-अलग देश के नामचीन हस्तियां शामिल होंगे। प्रश्न 4: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा क्यों नहीं होगी? उत्तर- बाबा ने स्पष्ट किया इस बार पदयात्रा का स्वरूप बदलकर और व्यापक रूप में पहुंचना हैं। भारत का क्षेत्र बहुत बड़ा है और कम समय में अधिक दूरी तय करने के लिए अब 11 हजार किलोमीटर की रथयात्रा निकाली जाएगी। जिससे सनातन हिंदू एकता और ‘घर वापसी’ अभियान को गति मिल सके। धीरे धीरे समुचे भारत में जाकर के एकता मंच से सनातन का एकता की शपथ दिलाकर रथयात्रा के जरिए घर वापसी अभियान चलाएंगे। हिंदू एकता को व्यापक रूप से आगे बढ़ाएंगे। प्रश्न 5: गुरुकुल में शास्त्र और शस्त्र की शिक्षा पर क्या योजना है? उत्तर- पीठाधीश ने कहा बागेश्वर धाम वैदिक गुरुकुल, कैंसर अस्पताल और अन्नपूर्णा प्रकल्प के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, ताकि सनातन मूल्यों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। जिससे स्नातक के मूल्य पर्याय को पूरे विश्व में उदाहरण के रूप में प्रस्तुत कर सके। प्रश्न 6: बाबा आपकी शादी कब होने वाली है? उत्तर-धीरेंद्र शास्त्री ने इस सवाल पर मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि जब भी ऐसा होगा, वे ‘दैनिक भास्कर’ को सबसे पहले सूचित करेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here