Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगरौली पहुंचे, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन किया:भाजपा कार्यालय में...

मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगरौली पहुंचे, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन किया:भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले, बॉलीवुड नाइट में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को सिंगरौली जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने एनसीएल ग्राउंड में 1 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद राजेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव विंध्यनगर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि उन्होंने अब हर जिले के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय पत्रकारों को कवरेज से दूर रखने को लेकर नाराजगी भी सामने आई। एनसीएल ग्राउंड में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कई पत्रकारों को अंदर जाने से रोका गया, जिससे मीडिया कर्मियों में असंतोष देखा गया। 25 मई मनेगा स्थापना दिवस शाम को मुख्यमंत्री बैढ़न स्थित राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंगरौली में 23 से 25 मई तक सिंगरौली स्थापना दिवस के अवसर पर सिंगरौली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम शामिल हैं। सीएम के दौरे की अन्य तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here