Homeमध्यप्रदेशनर्मदापुरम कलेक्ट्रेट गेट पर आदिवासी संगठन का घेराव:फॉरेस्ट एसडीओ पर कार्रवाई की...

नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट गेट पर आदिवासी संगठन का घेराव:फॉरेस्ट एसडीओ पर कार्रवाई की मांग, रात में भी धरना जारी

नर्मदापुरम में हमारा गांव संगठन मप्र के नेतृत्व में आदिवासी समाज मंगलवार को जनआक्रोश आंदोलन पर बैठा है। बड़ी संख्या में आदिवासी संगठन पीपल चौक पर बैठे है। इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट का घेराव करने पहुंचे। तो फिर 1:00 बजे से सभी आदिवासी संगठन के महिला पुरुष धरने पर बैठे हैं। फॉरेस्ट एसडीओ अनिल विश्वकर्मा के खिलाफ, अवैध वन कटाई, वन विभाग द्वारा किए जा रहे, अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार और झूठा केस बनाने, वनग्राम के लोगों को परेशान करने एवं वनपट्टे वाले किसानों को प्रताड़ित करने के विरोध में यह आंदोलन हो रहा है। एडीएम अनिल जैन, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा, तहसीलदार सरिता मालवीय, कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने उनकी मांग सुन ज्ञापन लेने को कहा गया। लेकिन आदिवासी संगठन के फागराम बारस्कर, दुर्गेश धुर्वे कलेक्टर, डीएफओ को बुलाने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन के पास आदिवासी संगठन के 20 सदस्य मिलने भी पहुंचे, लेकिन बातचीत अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंची, जिस कारण रात में भी कलेक्ट्रेट गेट पर आदिवासियों का धरना जारी है। सुरक्षा के चलते पुलिस और राजस्व के अधिकारी मौके पर तैनात है। आंदोलन में जय आदिवासी युवा शक्ति, आदिवासी युवा मंच, किसान आदिवासी संगठन, आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर, आदिवासी विकास परिषद, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समेत अन्य का समर्थन रहेगा। पीपल चौक पर सभी एकत्र हुए है। कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा बढ़ाई, बैरिकेडिंग लगाई आदिवासी संगठन के घेराव के चलते कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। गेट पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। ताकि लोग अंदर न जा सकें। आदिवासी संगठन ये है मांगे

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here