Homeमध्यप्रदेशकार में दम घुटने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत:इंदौर में दादा-दादी...

कार में दम घुटने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत:इंदौर में दादा-दादी के साथ गई थी वर्कशॉप; लौटते वक्त गाड़ी में ही सो गई मासूम

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वह अपने दादा-दादी और अन्य बच्चों के साथ कार से वर्कशॉप गई थी। वहां से लौटते समय वह कार में ही सो गई थी। घर पहुंचने पर सभी लोग कार से उतर गए, लेकिन बच्ची कार में ही सोती रह गई। काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में वह कार में बेसुध हालत में मिली। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर सोमवार को बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया। प्रारंभिक तौर पर दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले में जूनी इंदौर टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि घटना रविवार दोपहर को नंदवन कॉलोनी में हुई। यहां रहने वाले हसन नूर की चार साल के बेटी हाजरा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पताल से सूचना मिली थी। चार साल की बच्ची हाजरा कार में सो गई थी। 12 बजे के करीब बच्ची कार में सो गई थी, जब 3 बजे उसे देखा तो बच्ची बेहोश जैसी हालत में मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि परिवार के लोगों के बयान नहीं हो सके है। जो भी लापरवाही सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरे बच्चों के साथ वर्कशॉप पर गए थी मामले में परिवार के परिचित ने बताया कि रविवार को बच्ची दादा-दादी और दूसरे दो तीन बच्चों के साथ कार में वर्कशॉप गए थे। वहां से लौटने पर सभी कार से उतर गए थे, मगर हाजरा कार में ही सो गई थी। हाजरा की आदत थी की वह कहीं भी सो जाती थी। कार से उतरने के दौरान किसी का ध्यान नहीं गया कि वह कार से नहीं उतरी है। काफी देर बाद जब वह नजर आई तो घर में उसकी तलाश की गई, इसके बाद कार में देखा तो वह बेसुध हालत में मिली। उसे अस्पताल ले गए मगर देर हो गई थी। घटना के बाद से परिवार में गम का मौहाल है। परिवार के लोग समझ ही नहीं पा रहे है कि बच्ची उनके बीच नहीं है। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता लोहा कारोबारी है। उनके तीन बच्चे है, दो बेटी और एक छोटा बच्चा है। हाजरा दूसरी नंबर की बेटी थी। ऑक्सीजन की कमी की आशंका
उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण कार में ऑक्सीजन की कमी के कारण ये घटना हो सकती है। तेज गर्मी के कारण कार के अंदर का तापमान बढ़ गया होगा। जिसकी वजह से ये घटना हुई है। इधर, घटना के बाद से मां का रो-रोककर बुरा हाल है। परिवार के लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here