Homeमध्यप्रदेशखुद पर 11 बार चाकू घोंपा, गला काटने का VIDEO:भोपाल में 5...

खुद पर 11 बार चाकू घोंपा, गला काटने का VIDEO:भोपाल में 5 मिनट तड़पने के बाद मौत; लिव-इन पार्टनर का हथौड़े से सिर भी फोड़ा

भोपाल के सोनागिरी में रविवार सुबह एक शख्स ने अपने लिव-इन पार्टनर के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। महिला को मरा समझकर खुद सुसाइड कर लिया। शख्स ने चाकू से 2 बार अपना गला रेता, फिर पेट में 11 बार चाकू घोंप लिया। करीब 5 मिनट तड़पने के बाद मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया (50) के रूप में हुई है। वह सोनागिरी इलाके में एक महिला के साथ लिव-इन में रहता था। हथौड़े से हमला होने के कारण महिला की हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… राहगीर ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया वीडियो वारदात का वीडियो एक राहगीर ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। वीडियो में आसपास मौजूद लोग पुलिस को फोन करने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, किसी ने आरोपी को रोकने या उससे चाकू छीनने की हिम्मत नहीं दिखाई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि लोग समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है। कुछ लोग दूर खड़े होकर देखते रहे, जबकि आरोपी लगातार खुद को चाकू मारता रहा। पत्नी की मौत के बाद लिव-इन में रह रहा था लक्ष्मण एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के मुताबिक, लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया सोनागिरी के सी सेक्टर झुग्गी बस्ती का रहने वाला था। वह पेशे से ड्राइवर था। करीब पांच साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी, तभी से वह कल्पना के साथ लिव-इन में रह रहा था। वहीं कल्पना भी सोनागिरी मोहल्ले में रहती थी, लेकिन लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी। वह घरों में साफ-सफाई और खाना बनाने का काम करती थी। इसी दौरान उसकी लक्ष्मण से दोस्ती हुई। बाद में वह पति को छोड़कर लक्ष्मण के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। चरित्र पर शक करता था, अक्सर झगड़े होते थे एडिशनल डीसीपी के मुताबिक, पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मण अक्सर कल्पना के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। हथौड़े और चाकू बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। …………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें… भोपाल में हथौड़े से फोड़ा लिव-इन पार्टनर महिला का सिर भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना सोनागिरि सी-सेक्टर में रविवार सुबह 11 बजे की है। इसके बाद महिला को मरा हुआ समझकर अपने गले और पेट पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here