Homeमध्यप्रदेशसस्ते शेयर का लालच देकर 49 लाख की ठगी:अलग-अलग खातों में डलवाए...

सस्ते शेयर का लालच देकर 49 लाख की ठगी:अलग-अलग खातों में डलवाए पैसे, रिफंड के लिए 50 हजार और मांगे तब हुआ शक

गुना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मठकरी कॉलोनी के एक युवक से क्रिप्टो करेंसी के जरिए सस्ते शेयर खरीदने के नाम पर 49.47 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने 26 से 30 जून 2025 के बीच युवक से अलग-अलग बैंक खातों में यह रकम जमा करवाई। पैसे वापस मांगने पर ठगों ने 50 हजार रुपए और मांगे, जिसके बाद पीड़ित के पिता श्याम अग्रवाल (53) की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता श्याम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे आयुष के मोबाइल पर 26 जून 2025 को एक फर्जी क्रिप्टो कंपनी की तरफ से संपर्क किया गया था। जालसाजों ने आयुष को सस्ते शेयर खरीदकर मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद उसी दिन बातों में उलझाकर उससे अलग-अलग बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में पैसे जमा करवा लिए। चार दिन में ट्रांसफर किए 49 लाख से ज्यादा
ठगों के झांसे में आकर आयुष 27 जून और उसके बाद भी लगातार पैसे जमा करता रहा। 30 जून तक उसने ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल 49 लाख 47 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब 1 जुलाई को आयुष ने अपने पैसे वापस निकालने की कोशिश की, तो ट्रांजेक्शन फेल हो गया और कोई रकम नहीं निकली। पैसे वापस मांगे तो 50 हजार की और डिमांड की
पैसे न निकलने पर आयुष को कंपनी पर शक हुआ और उसने संपर्क कर अपनी पूरी रकम वापस मांगी। इस पर कंपनी की तरफ से मैसेज आया कि रिफंड के लिए उसे 50 हजार रुपए और जमा करने होंगे। इसके बाद आयुष ने पैसे नहीं डाले और अपने साथ हुई इस बड़ी धोखाधड़ी की जानकारी परिजनों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here