Homeमध्यप्रदेशबाइक की टक्कर से 6 फीट उछला साइकिल सवार, VIDEO:25 फीट दूर...

बाइक की टक्कर से 6 फीट उछला साइकिल सवार, VIDEO:25 फीट दूर जाकर गिरा, मौके पर ही मौत; मोटरसाइकिल सवार दंपती गंभीर

मऊगंज में तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार करीब 6 फीट ऊपर हवा में उछला, फिर 25 फीट दूर जाकर गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दंपती गंभीर घायल हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी आया है। एक्सीडेंट रविवार सुबह नईगढ़ी-मऊगंज रोड पर लालगंज तिराहे के पास हुआ। डिहिया गांव का रहने वाला 19 वर्षीय सुभाष कुमार साकेत उर्फ नीलू तेंदूपत्ता तोड़कर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उसे टक्कर मार दी। देखिए, हादसे की दो तस्वीरें… दर्शन करने मंदिर जा रहे थे दंपती मौके पर मौजूद लोग तुरंत दुर्घटनास्थल की ओर दौड़े। एम्बुलेंस को फोन लगाया। संतोष और बाइक सवार दंपती को नई गढ़ी अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे रहीश साहू (22) निवासी महसांव और उसकी पत्नी प्रीति साहू (21) को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है। रहीश हिनौती गांव स्थित ससुराल से पत्नी को लेकर अष्टभुजा धाम दर्शन के लिए जा रहा था। नई गढ़ी थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी ने कहा- सोमवार को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है। केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। ये खबर भी पढ़ें… दीव में दो कारों की टक्कर, ग्वालियर के कारोबारी-बेटे की मौत केंद्र शासित प्रदेश दीव में बीती रात हुए सड़क हादसे में ग्वालियर निवासी कारोबारी और उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और भतीजा घायल हो गए। हादसा नागवा रोड पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 11 बजे हुआ। कारोबारी की गाड़ी को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here