हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की मौत के बाद इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने, जिलाध्यक्ष मोहन साई और विभिन्न एससी-एसटी (SC-ST) संगठनों के नेताओं समेत कुल 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। घटना 11 मई को ग्राम रेलवा में हुई थी। ग्राम रेलवा निवासी बुजुर्ग अजब सिंह की मौत के बाद परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था कि पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की है। अजब सिंह को न्याय दिलाने और हंडिया थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल कंचनसिंह राजपूत को सस्पेंड करने की मांग को लेकर मृतक का शव सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे को अवरुद्ध किया गया था। NHAI की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला
हंडिया थाना पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। प्रदर्शनकारियों पर निम्नलिखित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है: इन प्रमुख नेताओं पर हुई कार्रवाई
पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण में कुल 35 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें प्रमुख नाम हैं…
